चलती ट्रेनों से चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, लाखों का सामान बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कुरसेला (कटिहार): कुर्सेला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चलती ट्रेनों से सामान चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पावर हाउस स्थित टेनगरिया टोला में छापेमारी कर लाखों रुपये मूल्य का चोरी का सामान बरामद किया और तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया।

गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने एक कमरे में छापेमारी की, जहां भारी मात्रा में चोरी का सामान रखा हुआ था। बरामद सामान में गुटखा, तांबा, ट्रैक सूट, जले हुए तांबे के तार, सीट कवर और अन्य सामग्री शामिल हैं।

पुलिस ने झारखंड के साहिबगंज निवासी पप्पू दास, कोलकाता निवासी नंदू पाल तथा स्थानीय निवासी अजय कुमार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे ट्रेनों के रुकने पर सामान चोरी कर उसे कमरे में जमा करते थे और बाद में अन्य स्थानों पर सप्लाई करते थे।

पुलिस को आशंका है कि गिरोह के तार कई राज्यों से जुड़े हैं। फिलहाल गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ जारी है और गिरोह की अन्य गतिविधियों की जांच की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

ट्रेनों से चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करोड़ों खर्च, फिर भी अधूरा पुल! ग्रामीणों की जिंदगी बनी परेशानी

कटिहार जिले के डंडखोरा प्रखंड स्थित महेशपुर में लगभग 5.96 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन कंक्रीट सड़क पुल पिछले 4 से 5 वर्षों से

पटना को जल्द मिलेगी बुलेट ट्रेन की सौगात, दिल्ली का सफर होगा 4 घंटे 41 मिनट में

पटना : बिहार की राजधानी पटना के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने संकेत दिए हैं कि पटना

चलती ट्रेनों से चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, लाखों का सामान बरामद

कुरसेला (कटिहार): कुर्सेला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चलती ट्रेनों से सामान चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस