करोड़ों खर्च, फिर भी अधूरा पुल! ग्रामीणों की जिंदगी बनी परेशानी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार जिले के डंडखोरा प्रखंड स्थित महेशपुर में लगभग 5.96 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन कंक्रीट सड़क पुल पिछले 4 से 5 वर्षों से अधूरा पड़ा है। संवेदक और संबंधित अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा स्थानीय ग्रामीणों को रोजाना भुगतना पड़ रहा है।

यह पुल बस्तोल-सोनैली मार्ग को मखना पटहारा, महेशपुर होते हुए कदवा प्रखंड के भोगांव से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर बनाया जा रहा है। यह मार्ग प्रखंड मुख्यालय, जिला मुख्यालय के साथ-साथ प्राणपुर और कदवा प्रखंडों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है।

कई करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद पुल का निर्माण कार्य बीच में ही ठप पड़ गया है और यह अब तक केवल अधूरे ढांचे के रूप में खड़ा है। आवागमन बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा पुल के नीचे एक अस्थायी डायवर्सन बनाया गया है, लेकिन बारिश और बाढ़ के दौरान यह पूरी तरह जलमग्न हो जाता है। ऐसी स्थिति में लोगों के लिए नाव ही एकमात्र सहारा बचता है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचाने, स्कूली बच्चों के आवागमन और दैनिक जीवन की गतिविधियों में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार और पुल निर्माण निगम के अभियंताओं पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से जल्द से जल्द पुल निर्माण कार्य पूरा कर इसे आम जनता के लिए चालू कराने की मांग की है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में धान रोपाई के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत, दो गंभीर घायल

गोड्डा। बसंतराय थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से धान की रोपाई कर रही दो महिलाओं की मौके पर

गोड्डा में ‘न्याय आपके द्वार’ कार्यक्रम, डालसा ने ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

गोड्डा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के अध्यक्ष रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में गठित लीगल एड

गोड्डा के चांदपुर प्राथमिक विद्यालय में छात्रों को कराया गया रुचिकर मिष्ठान तिथि भोजन

गोड्डा। सरकार एवं शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार ठाकुरगंगटी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय, चांदपुर में शनिवार को तिथि भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर

गोड्डा में ट्रैक्टर चोरी कांड का खुलासा, चोरी का ट्रैक्टर-ट्रेलर बरामद; पांच आरोपी गिरफ्तार

गोड्डा। जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में गोड्डा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र में दर्ज