कटिहार जिले में 7380 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छत पर सोलर संयंत्र स्थापित किये जाएंगे

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मुख्यमंत्री द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत राज्यभर में 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ऊर्जा क्षेत्र की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण भी किया गया।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कटिहार एनआईसी सभागार में देखा गया। इस दौरान जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी तथा योजना के लाभार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कटिहार, कदवा, प्राणपुर, बरारी, कोढ़ा और बलरामपुर विधानसभा क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

विद्युत कार्यपालक अभियंता धीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि योजना के तहत कटिहार जिले में कुल 7,380 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे। इसके लिए मेसर्स सेन एंड पंडित वोल्टेज कंट्रोल प्राइवेट लिमिटेड को कार्य आवंटित किया गया है और कंपनी द्वारा स्थापना कार्य शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के अलावा अन्य घरेलू उपभोक्ता भी पीएम सूर्य घर पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। योजना के तहत सरकार आकर्षक सब्सिडी भी प्रदान कर रही है। एक किलोवाट क्षमता के सोलर प्लांट पर 30 हजार रुपये, दो किलोवाट पर 60 हजार रुपये तथा तीन किलोवाट या उससे अधिक क्षमता वाले संयंत्र पर 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी उपलब्ध है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की फिर बिगड़ी तबीयत, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। शुक्रवार को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत

बिहार बाढ़: नितिन नवीन ने दान की 3 महीने की सांसद सैलरी, ₹7 हजार की सहायता

बिहार में भीषण बाढ़ के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए

विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का सांस्कृतिक मंच पर श्रेष्ठ रहना संस्थान के उत्तरोत्तर प्रगति का सूचक – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

गत वर्ष भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में तीनों शीर्ष स्थानों पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के प्रतिभागी काबिज। भारत सरकार

पाकुड़ पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी, अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा पर सख्ती के निर्देश

पाकुड़। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अगस्त माह की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित