भागलपुर में 235 प्रशिक्षु सिपाहियों का प्रशिक्षण पूरा, दीक्षांत समारोह सह पारण परेड का आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर : भागलपुर पुलिस केंद्र में शुक्रवार को प्रशिक्षु सिपाहियों के प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दीक्षांत समारोह सह पारण परेड का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2025 में नियुक्त कुल 235 प्रशिक्षु सिपाहियों ने प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद परेड में भाग लिया।

जानकारी के अनुसार, इनमें भागलपुर जिला बल के 84 तथा लखीसराय जिला बल के 151 प्रशिक्षु सिपाही शामिल थे। सभी प्रशिक्षुओं को मई से जुलाई 2025 तक भागलपुर पुलिस केंद्र में निर्धारित मानकों के अनुसार बुनियादी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

समारोह में पूर्वी क्षेत्र, भागलपुर के पुलिस महानिरीक्षक विवेक कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने परेड की सलामी ली तथा प्रशिक्षु सिपाहियों को संबोधित करते हुए कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ पुलिस सेवा का निर्वहन करने का संदेश दिया।

आईजी विवेक कुमार ने कहा कि पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि आम जनता का विश्वास जीतना भी है। उन्होंने सभी प्रशिक्षु सिपाहियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक सहित कई वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रशिक्षु सिपाहियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें सेवा जीवन में अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।

दीक्षांत समारोह और पारण परेड के दौरान प्रशिक्षु सिपाहियों में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि 95 किलोमीटर लंबी दल्लीराजहरा–रावघाट परियोजना का अंतिम 17.5 किलोमीटर रेल

भारी बारिश के चलते छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल बंद

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा ऐलान किया

‘प्रोजेक्ट राहत’, ‘प्रोजेक्ट ध्वस्त’ और Advance AI – ‘ताकत है MY’ नवाचारों का किया शुभारंभ

  रायपुर:  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय  राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित अंत्योदय सेवा वंदन पर्व,

पाकुड़ में पीएलवी के क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, दिए जरूरी निर्देश

पाकुड़: झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष दिवाकर