नई दिल्ली: रेलवे अधिनियम में बड़े बदलाव किए गए हैं। रेल मंत्रालय द्वारा जारी नए नियम 1 जुलाई 2026 से पूरे देश में लागू होंगे। इनका उद्देश्य रेलवे परिसरों में व्यवस्था बनाए रखना और छोटे मामलों में अदालतों पर बोझ कम करना है।
नए नियमों के तहत बिना टिकट यात्रा करने पर अब 500 रुपये जुर्माना देना होगा। इसके अलावा यात्रा का पूरा किराया भी वसूला जाएगा।
दूसरे के टिकट पर यात्रा करने वालों पर भी कार्रवाई होगी। वहीं स्टेशन या ट्रेनों में अवैध वेंडिंग, भीख मांगने और धूम्रपान करने पर 2000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
रेल मंत्रालय का कहना है कि इन नियमों से रेलवे में अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

