भागलपुर में नशे के साये में बढ़ा अपराध,इंडक्शन चूल्हा चुराकर भाग रहे युवक को दुकानदारों ने दबोचा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: भागलपुर में स्मैक और सूखे नशे के बढ़ते कारोबार के बीच चोरी की एक घटना सामने आई है शहर के डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड स्थित मारवाड़ी पाठशाला के पास एक दुकान से इंडक्शन चूल्हा चोरी करने की कोशिश कर रहे युवक को स्थानीय दुकानदारों ने रंगे हाथ पकड़ लिया आरोप है कि रामसर निवासी रोहित नाम का युवक दुकान से चूल्हा चोरी कर उसे गमछे में छिपाकर भाग रहा था इसी दौरान दुकानदारों को शक हुआ और उन्होंने पीछा कर युवक को पकड़ लिया दुकानदार किशन कुमार साह और बिक्की कुमार साह ने युवक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी दुकानदारों के मुताबिक चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना भेज दिया है घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में नाराजगी है। उनका कहना है कि शहर में बढ़ती नशाखोरी का असर अब चोरी और छोटे अपराधों के रूप में सामने आ रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन