जदयू जिलाध्यक्ष ने पूर्व डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी को मंजूषा कला भेंट कर दी विदाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

जनता दल (यूनाइटेड) के जिलाध्यक्ष श्री विवेकानंद गुप्ता ने भागलपुर के पूर्व जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी को सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस अवसर पर श्री गुप्ता ने उन्हें भागलपुर की प्रसिद्ध लोक चित्रकला मंजूषा कला की कलाकृति भेंट कर उनके कार्यकाल की सराहना की।
श्री विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि डॉ. नवल किशोर चौधरी ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक कुशलता, जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता तथा विकास कार्यों के प्रति समर्पण का परिचय दिया। उनके नेतृत्व में जिले में कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हुए, जिसका लाभ आम जनता को मिला।उन्होंने कहा कि मंजूषा कला भागलपुर की सांस्कृतिक पहचान है और इसे भेंट कर जिले की ओर से सम्मान एवं शुभकामनाएं प्रकट की गई हैं। उन्होंने डॉ. चौधरी के उज्ज्वल भविष्य और नई जिम्मेदारियों में सफलता की कामना की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

नीट-यूजी 2026 परीक्षा को लेकर गोड्डा प्रशासन पूरी तरह तैयार

गोड्डा : रविवार को आयोजित होने वाली नीट (यूजी)-2026 परीक्षा के सफल, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी

भोगांव पंचायत विकास की मिसाल, शिव शंकर भगत और राजकुमारी देवी कर रहे हैं जनसेवा

: भोगांव पंचायत विकास और सामाजिक सौहार्द की मिसाल बनकर उभर रहा है। कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित इस पंचायत में मुखिया राजकुमारी देवी

कटिहार में रक्तदान शिविर में डीएम आशुतोष द्विवेदी ने किया रक्तदान, 27 यूनिट ब्लड हुआ संग्रह

कटिहार :भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार शाखा एवं लायंस क्लब ऑफ कटिहार के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिला पदाधिकारी सह रेडक्रॉस अध्यक्ष

महाकाल दर्शन संस्था के कार्यालय का उद्घाटन, मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने फीता काटकर किया शुभारंभ

भागलपुर: महाकाल दर्शन संस्था की ओर से कार्यालय का उद्घाटन विधि पूर्वक किया गया उद्घाटन के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार