महेशपुर मंडल भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और ‘मन की बात’ कार्यक्रम पर बनी रणनीति

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

महेशपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महेशपुर मंडल की मासिक बैठक महेशपुर धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने की। इस दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी और बूथ स्तर पर संगठन को अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में प्रत्येक बूथ पर बूथ समिति के विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर नियमित रूप से संगठनात्मक गतिविधियां संचालित करने और आम लोगों से संपर्क बढ़ाने का आह्वान किया गया।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ एवं शक्ति केंद्र पर अधिक से अधिक लोगों के साथ सुनने और जनभागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति भी तैयार की गई। मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने कहा कि संगठन की सफलता प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रियता और जिम्मेदारी पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथों को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने की अपील की।

बैठक में मंडल प्रभारी जोनास टुडू, मंडल महामंत्री दिलीप कर्मकार, मंडल उपाध्यक्ष मनोज सिंह, शंकर भगत, रंजिता रजक, मंडल मंत्री मदन पहाड़िया, तापस मंडल, अंजन घोष, सौरव तिवारी, साधन घोष, गोपाल भगत, राजेन मरांडी, मंत्री बेसरा, अशोक रविदास, सरवन ठाकुर, विष्णु सिंह, आशीष भगत, संजय कुमार, अजय कांति सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महागामा में पहली बार उपायुक्त करेंगे सीधा जनसंवाद, जनता की शिकायतों पर होगी सुनवाई

महागामा। अनुमंडल क्षेत्र की जनता के लिए 5 अगस्त का दिन महत्वपूर्ण होने जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से महागामा प्रखंड सभागार के

‘बोल बम’ के जयघोष से शिवमय हुआ महागामा, बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का विशाल जत्था

महागामा। सावन माह की धार्मिक आस्था के बीच महागामा पूरी तरह शिवमय हो उठा। पारंपरिक भगवा वेशभूषा में सजे कांवड़ियों का विशाल जत्था “बोल बम”,

घाटशिला रेलवे स्टेशन पर ऑटो चालकों से वसूली के आरोप, विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने RPF प्रभारी से की मुलाकात

घाटशिला। घाटशिला रेलवे स्टेशन परिसर में ऑटो चालकों से कथित रूप से प्रतिदिन ₹500 की वसूली के आरोपों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

महेशपुर मंडल भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और ‘मन की बात’ कार्यक्रम पर बनी रणनीति

महेशपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महेशपुर मंडल की मासिक बैठक महेशपुर धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने की।