राष्ट्रीय परिषद की बैठक में भाग लेने पहुंचे ऊर्जा मंत्री से मिले जदयू नेता

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना में आयोजित जनता दल (यूनाइटेड) की राज्य परिषद एवं राष्ट्रीय परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचे भागलपुर महानगर जदयू के जिलाध्यक्ष संजय साह एवं वरिष्ठ जदयू नेता राकेश कुमार ओझा ने बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल जी से शिष्टाचार मुलाकात की।मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने भागलपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों की जनसमस्याओं से मंत्री जी को अवगत कराया तथा विद्युत आपूर्ति, आधारभूत सुविधाओं एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। मंत्री श्री बुलो मंडल ने सभी बिंदुओं को गंभीरतापूर्वक सुना और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।भागलपुर महानगर जदयू के जिलाध्यक्ष संजय साह ने कहा कि जदयू जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। भागलपुर के विकास एवं आम लोगों की सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार के सहयोग से क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।वरिष्ठ जदयू नेता राकेश कुमार ओझा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बिहार विकास और सुशासन की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। भागलपुर सहित पूरे राज्य में आधारभूत संरचना, विद्युत व्यवस्था एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से आम जनता को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भागलपुर की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास संबंधी सुझावों को माननीय ऊर्जा मंत्री के समक्ष रखा गया है, ताकि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को और गति मिल सके। जनहित से जुड़े मुद्दों को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता रही है और आगे भी रहेगी।
इस अवसर पर नवगछिया जदयू के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह भी उपस्थित थे। उन्होंने भी क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे तथा संगठन की मजबूती एवं जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा में BLO और पर्यवेक्षकों को SIR का प्रशिक्षण, 8-9 अगस्त को सभी बूथों पर विशेष कैंप

लिट्टीपाड़ा: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान यानी SIR को लेकर शुक्रवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड सभागार में सभी बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण

पाकुड़ कारागार का औचक निरीक्षण, भोजन की गुणवत्ता और जेल की व्यवस्थाओं की जांच

पाकुड़: झारखंड उच्च न्यायालय, रांची के निर्देश पर पाकुड़ कारागार में बंदियों को जेल नियमावली के अनुरूप स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने को लेकर

स्नातक सीटों में कटौती के विरोध में 10 अगस्त को विश्वविद्यालय का घेराव करेंगे छात्र

पाकुड़: पाकुड़ सहित संथाल परगना के विभिन्न महाविद्यालयों में स्नातक की सीटों में की गई कटौती के विरोध में छात्र-छात्राओं ने आंदोलन तेज करने का

गोड्डा में 12वें राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस पर शिविर, बुनकरों को योजनाओं की जानकारी

गोड्डा: 12वें राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस के अवसर पर जिला उद्योग केंद्र, गोड्डा के सभागार में झारक्राफ्ट की ओर से विशेष शिविर का आयोजन किया गया।