फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में कैफे संचालक हिरासत में, ग्रामीणों ने पैसे वापस दिलाने की लगाई गुहार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : जनगणना एवं एसआईआर कार्य को लेकर प्रशासन जहां पूरी तरह सतर्क है, वहीं रविवार को सदर प्रखंड के नवरौतमपुर पंचायत स्थित रामचंद्रपुर पहाड़िया टोला में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में एक कैफे संचालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बाद में सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कैफे संचालक हेमंत कुमार पिछले कई महीनों से बड़ी संख्या में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का काम कर रहा था। इसके लिए ग्रामीणों से प्रति प्रमाण पत्र 2 हजार से 10 हजार रुपये तक वसूले गए। ग्रामीणों को कथित फर्जीवाड़े की जानकारी तब मिली जब आधार केंद्र में उन्हें बताया गया कि उनके द्वारा प्रस्तुत जन्म प्रमाण पत्र फर्जी हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, मामले की पुष्टि होने के बाद उन्होंने और प्रमाण पत्र बनवाने का झांसा देकर हेमंत कुमार को गांव बुलाया और पकड़ लिया। इसके बाद घटना की सूचना सदर अंचलाधिकारी अरविंद कुमार बेदिया को दी गई। सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे, मामले की जांच की और युवक को मुफ्फसिल थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
बताया गया कि युवक को ले जाने के दौरान कुछ ग्रामीणों ने अपने पैसे वापस दिलाने की मांग को लेकर पुलिस का विरोध भी किया। हालांकि प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ और पुलिस युवक को अपने साथ थाना ले गई।
ग्रामीणों ने थाना में लिखित शिकायत देकर उनसे लिए गए पैसे वापस दिलाने की मांग की है।
मामले में हेमंत कुमार ने बताया कि वह खदानपाड़ा का रहने वाला है तथा उसका मुख्य आवास हिरणपुर प्रखंड के बक्सिसा में है। वह तलवाड़ांगा में एक कैफे संचालित करता है, जहां ऑनलाइन कार्य किए जाते हैं। फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के संबंध में पूछे जाने पर उसने कहा कि गोड्डा निवासी दीपक नामक युवक जन्म प्रमाण पत्र बनाकर देता था और उसे जानकारी नहीं थी कि प्रमाण पत्र फर्जी हैं।
मुफ्फसिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अंचलाधिकारी की सूचना पर युवक को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डॉ. मनोहर कुमार के सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य मनोनीत होने पर ABVP ने मनाया जश्न, किया सम्मानित

पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पाकुड़ जिला प्रमुख एवं पाकुड़ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक (बी.एड.) डॉ. मनोहर कुमार को झारखंड के राज्यपाल द्वारा सिदो-कान्हू

सर्किट हाउस में सांसद विजय हांसदा ने सुनी जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने सोमवार को जिले के परिसदन (सर्किट हाउस) में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीणों से मुलाकात

पाकुड़ में आलमगीर आलम की आमसभा, सीतापहाड़ी और नसीरपुर में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली

पाकुड़: सदर प्रखंड अंतर्गत सीतापहाड़ी पंचायत के तानु मोड़ एवं नसीरपुर गांव में सोमवार को आयोजित आमसभा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस

पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का नदी से बरामद हुआ शव, गांव में पसरा मातम

हनवारा संवाददाता: महागामा थाना क्षेत्र के असोता गांव से पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का शव सोमवार को असोता-नटेरी कोल बहियार स्थित