बेगूसराय के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम, क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में हासिल किया तीसरा स्थान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बेगूसराय/कटिहार (प्रवीण कुमार): डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय, भर्रा (बेगूसराय) के चार छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर की विद्यालयी क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026 में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय के साथ-साथ बिहार का नाम भी रोशन किया है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक अविनाश पाटिल ने बताया कि कक्षा दसवीं के छात्र गोपाल कुमार, कक्षा नौवीं के छात्र विट्टू कुमार तथा कक्षा आठवीं के छात्र साहिल कुमार एवं दिलखुश कुमार ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सभी छात्रों को भारत सरकार के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक कार्यालय द्वारा सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय लौटने पर छात्रों के सम्मान में विद्यालय परिसर में विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी राम शंकर कुमार, विद्यालय प्रबंधक सह प्रखंड कल्याण पदाधिकारी कमलेश कुमार एवं प्रधानाध्यापक अविनाश पाटिल ने संयुक्त रूप से विजेता छात्रों को सम्मानित किया।

सम्मान समारोह में कल्याण विभाग के पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने भी विजेता विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि 95 किलोमीटर लंबी दल्लीराजहरा–रावघाट परियोजना का अंतिम 17.5 किलोमीटर रेल

भारी बारिश के चलते छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल बंद

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा ऐलान किया

‘प्रोजेक्ट राहत’, ‘प्रोजेक्ट ध्वस्त’ और Advance AI – ‘ताकत है MY’ नवाचारों का किया शुभारंभ

  रायपुर:  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय  राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित अंत्योदय सेवा वंदन पर्व,

पाकुड़ में पीएलवी के क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, दिए जरूरी निर्देश

पाकुड़: झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष दिवाकर