कटिहार रेलवे यार्ड में कॉपर वायर चोरी का खुलासा, आरपीएफ ने आरोपी को दबोचा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार : रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने कटिहार रेलवे यार्ड में डीजल लोकोमोटिव से कॉपर वायर चोरी मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई कॉपर वायर भी बरामद की गई है।

इस संबंध में आरपीएफ ईस्ट पोस्ट में केस संख्या 17/26 के तहत रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम की धारा 3(ए) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर विक्रम कुमार के नेतृत्व में एलएसआई सरिका कुमारी एवं उनकी टीम ने शुक्रवार को कटिहार यार्ड क्षेत्र में विशेष छापेमारी एवं घेराबंदी अभियान चलाया।

अभियान के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से डीजल लोकोमोटिव से काटकर चोरी की गई कॉपर वायर बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 24 जून की रात कटिहार रेलवे यार्ड में खड़ी डीजल लोकोमोटिव से कॉपर वायर काटकर चोरी की थी।

आरपीएफ ने बरामदगी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

गौरतलब है कि आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार पीएस के निर्देश पर रेलवे संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी अभियान के तहत बीते एक महीने में आरपीएफ ने एक दर्जन से अधिक मामलों का सफलतापूर्वक उद्भेदन किया है।

आरपीएफ अधिकारियों ने कहा कि रेलवे संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आगे भी सघन निगरानी और विशेष अभियान जारी रहेंगे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक