भैंस लेकर दुमका जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर घायल, भैंस की भी गई जान

पथरगामा : प्रखंड थाना क्षेत्र के माल रामपुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-133 पर गुरुवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि उनके साथ चल रही भैंस की भी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के … Read more

मुहर्रम को लेकर मधुरा गांव में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, अधिकारियों ने किया ताजिया जुलूस का निरीक्षण

मेहरमा, प्रतिनिधि : मुहर्रम पर्व के अवसर पर मेहरमा प्रखंड अंतर्गत मधुरा गांव में निकाले गए ताजिया जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी पूरे समय क्षेत्र में सक्रिय और मुस्तैद रहे। ठाकुरगंगटी अंचलाधिकारी मदन महली, बलबड्डा … Read more

न्यू पुलिस लाइन में एटीएम व झारखंड पुलिस सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन

गोड्डा। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने शुक्रवार को धर्मूडीह स्थित न्यू पुलिस लाइन परिसर में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एटीएम और झारखंड पुलिस सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन किया। इस नई पहल से पुलिस जवानों, अधिकारियों तथा स्थानीय नागरिकों को बैंकिंग सुविधाओं के साथ-साथ एक नया आकर्षण केंद्र भी मिला है। पुलिस अधीक्षक ने फीता … Read more

शहीद देव कुमार महतो के शहादत दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

महागामा संवाददाता : नगर के वीर सपूत शहीद देव कुमार महतो का शहादत दिवस शुक्रवार को पूरे सम्मान, श्रद्धा और गौरव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, बुद्धिजीवियों तथा हजारों की संख्या में ग्रामीणों … Read more

सड़क से मवेशी चोरी कर ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार, एक पर पहले से पांच मामले दर्ज

अमड़ापाड़ा। सड़क पर घूम रहे मवेशियों की चोरी कर उन्हें वाहन में ले जा रहे दो आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। जांच के बाद दोनों के खिलाफ मवेशी चोरी और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला … Read more

भाईचारे और सौहार्द के बीच निकला ताजिया जुलूस, युवाओं ने दिखाए पारंपरिक युद्धकला के करतब

पाकुड़िया : प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को मुहर्रम का पर्व श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे के वातावरण में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। पाकुड़िया बाजार सहित मोंगलाबांध, राजपोखर, पलियादाहा, डोमनगढ़िया, फुलझिंझरी, धोबना, ढेकीडूबा, सरसाबांध, जुगुड़िया एवं आसपास के गांवों में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ ताजिया जुलूस निकाले गए। पाकुड़िया बाजार का मुख्य ताजिया जुलूस आजाद मोड़ से … Read more

भाईचारे और कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ मोहर्रम

पाकुड़। जिले में मोहर्रम का पर्व श्रद्धा, अनुशासन और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विभिन्न अखाड़ों और ताजिया कमेटियों द्वारा पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाले गए, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान आपसी भाईचारा, सौहार्द और सामाजिक … Read more

समाजसेवा के लिए लुत्फल हक राज्यस्तरीय मंच पर सम्मानित

पाकुड़। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले समाजसेवी लुत्फल हक को उनके जनहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े उल्लेखनीय कार्यों के लिए राज्यस्तरीय मंच पर सम्मानित किया गया। रांची में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। 25 जून को राजधानी रांची के एक होटल में आयोजित समारोह में … Read more

कटिहार में गैस की कोई किल्लत नहीं, पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध; अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों और अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि कटिहार में गैस की कोई कमी नहीं है। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें और … Read more

महेशपुर गांव में जलजमाव से लोग परेशान, हल्की बारिश में भी घुटने तक भर जाता है पानी

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत महेशपुर गांव में जलजमाव की समस्या ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। मृत्युंजय सिंह के घर से बहादुर साह के घर तक की सड़क हल्की बारिश में भी जलमग्न हो जाती है, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, बारिश होते … Read more