बिहपुर पहुंचे मंत्री इंजीनियर शैलेन्द्र, दिवंगत विनय ईश्वर के परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 भागलपुर : भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर 23 जून को आए तेज आंधी-तूफान और बारिश के दौरान अस्थायी टीनशेड गिरने से बिहपुर प्रखंड के सोनवर्षा निवासी विनय ईश्वर की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि उनका पुत्र घायल हो गया था।

शनिवार को बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री एवं बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेन्द्र सोनवर्षा पहुंचकर दिवंगत विनय ईश्वर के परिजनों से मिले और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

मंत्री ने बताया कि उन्होंने घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए विभागीय सचिव को तकनीकी जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए जिम्मेदार पहलुओं की जांच की जाएगी।

साथ ही मृतक के आश्रितों को सरकारी नियमों के अनुसार सहायता और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है।

इस दौरान मंत्री इंजीनियर शैलेन्द्र ने सोनवर्षा के वरिष्ठ कार्यकर्ता दिवंगत विवेकानंद चौधरी के आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा उन्होंने नारायणपुर के स्वर्गीय चमकलाल साह और गौरीपुर में सड़क दुर्घटना में मृतक गणेश पंडित के परिजनों से भी मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।

कार्यक्रम में प्रो. गौतम, अभय राय, प्रभु चौधरी, प्रवीण उर्फ फोर्ड, चंद्रकांत चौधरी, नीतेश कुमार चौधरी, डोमी मंडल सहित कई स्थानीय लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक