राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए जागरूकता रथ रवाना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने और आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय परिसर से जागरूकता वाहन (आईईसी रथ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अभियान की शुरुआत सिविल सर्जन डॉ. एस.सी. शर्मा ने की।

जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों और शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को 28 जून 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के प्रति जागरूक करेगा। इस दौरान लोगों को पोलियो से बचाव और बच्चों को समय पर पोलियो की खुराक दिलाने के महत्व की जानकारी दी जाएगी।

सिविल सर्जन डॉ. एस.सी. शर्मा ने कहा कि पोलियो उन्मूलन के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दो बूंद जिंदगी की दवा अवश्य पिलाएं।

उन्होंने कहा कि यदि किसी बच्चे ने पहले भी पोलियो की खुराक ली है, तब भी राष्ट्रीय अभियान के दौरान अतिरिक्त खुराक अवश्य दिलानी चाहिए, ताकि बच्चा पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से पूरी तरह सुरक्षित रह सके।

कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन कार्यालय से महिला कॉलेज, गोड्डा तक जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को पोलियो उन्मूलन अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, डब्ल्यूएचओ एवं यूएनडीपी के प्रतिनिधि, एएनएम, जीएनएम, शहरी क्षेत्र की सहियाएं तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक