पाकुड़: वार्ड-15 के तीन मतदान केंद्रों पर चला मतदाता जागरूकता अभियान, लोगों को मतदान के लिए किया गया प्रेरित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नगर परिषद के वार्ड संख्या-15 के तीन मतदान केंद्रों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ना और मतदान के प्रति जागरूक बनाना था।

अभियान के दौरान लोगों को मतदाता सूची में नया नाम दर्ज कराने, नाम या अन्य विवरण में त्रुटि होने पर सुधार कराने तथा मतदान के अधिकार और उसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सभी नागरिकों से समय रहते अपने नाम का सत्यापन कराने की अपील की गई।

इस कार्यक्रम में वार्ड पार्षद चंचल सिंह, तीनों बूथ स्तरीय पदाधिकारी (बीएलओ), नगर परिषद के कर्मचारी तथा स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने मिलकर लोगों को लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का संदेश दिया।

अभियान के अंत में उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे अपने परिवार और आसपास के पात्र नागरिकों का नाम भी मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाएं तथा प्रत्येक चुनाव में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की