RPF शहीद निरीक्षक ओम प्रकाश मीणा को पूर्व रेलवे की श्रद्धांजलि, राष्ट्रीय पुलिस स्मारक से परिवार हुआ सम्मानित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कोलकाता: पूर्व रेलवे ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के शहीद निरीक्षक ओम प्रकाश मीणा के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में भावपूर्ण श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया। समारोह में पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ए.एन. सिन्हा ने पूरे रेलवे परिवार की ओर से पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर शहीद निरीक्षक ओम प्रकाश मीणा के परिवार को राष्ट्रीय पुलिस स्मारक भेंट किया गया। यह सम्मान उनकी पत्नी ललिता मीणा, ससुर राम सुख मीणा और पुत्री दीक्षा मीणा ने प्राप्त किया। समारोह में मौजूद सभी लोगों ने शहीद के अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

निरीक्षक ओम प्रकाश मीणा ने 24 नवंबर 2025 को आरपीएफ अजीमगंज टीम के साथ छापेमारी एवं जांच अभियान के दौरान कर्तव्य निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनका साहस, ईमानदारी और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण आरपीएफ के इतिहास में सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिबराम माझी ने कहा कि शहीद निरीक्षक मीणा का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

लिट्टीपाड़ा। अवैध खनन और बालू के परिवहन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत लिट्टीपाड़ा पुलिस ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए बालू लदा

पाकुड़ में अवैध पार्किंग पर प्रशासन की सख्ती, 10-15 टोटो जब्त; सड़क किनारे सामान हटाने को 24 घंटे का अल्टीमेटम

पाकुड़। शहर में अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के

महेशपुर में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

महेशपुर। थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात देवपुर गांव के समीप बालू लदे एक ट्रैक्टर

पर्व-त्योहार से पहले मिठाई दुकानों पर प्रशासन की सख्ती, 4 प्रतिष्ठानों से पनीर-खोवा के नमूने लिए

गोड्डा। पर्व-त्योहारों से पहले मिठाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को