भागलपुर के जदयू नेताओं ने मंत्री संजय सिंह से की मुलाकात, पेयजल योजनाओं और नल-जल योजना पर हुई चर्चा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना: बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय सिंह से उनके पटना स्थित सरकारी आवास पर भागलपुर महानगर जदयू के जिलाध्यक्ष संजय साह, वरिष्ठ नेता राकेश कुमार ओझा और जदयू नेता रामाशीष सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान भागलपुर में पेयजल आपूर्ति, नल-जल योजना के क्रियान्वयन और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में नेताओं ने मंत्री संजय सिंह को भागलपुर आने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया, ताकि वे जमीनी स्तर पर योजनाओं की प्रगति का निरीक्षण कर सकें और लंबित परियोजनाओं को जल्द पूरा कराने के लिए आवश्यक निर्देश दें।

नेताओं ने कहा कि भागलपुर में पेयजल और स्वच्छता से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित हैं। उन्होंने आग्रह किया कि जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही अधूरी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर भी जोर दिया गया।

मंत्री संजय सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की सभी बातों को गंभीरता से सुना और आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही समय निकालकर भागलपुर का दौरा करेंगे तथा विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हिरणपुर में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को नशा, दहेज और बाल विवाह के खिलाफ किया जागरूक

हिरणपुर : झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार,

महेशपुर में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा लापता, पिता की शिकायत पर मामला दर्ज

महेशपुर : रदीपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर छात्रा

महेशपुर में खरीफ फसल बीमा को लेकर कार्यशाला, किसानों को दी गई योजना की जानकारी

महेशपुर : प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में खरीफ बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा

कटिहार में स्कूली बच्चों ने शहीद ध्रुव कुंडू के स्तंभ पर किया माल्यार्पण, निकाला पैदल मार्च

हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय वर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शहीद ध्रुव कुंडू के शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर उन्हें