महागामा में पूजा-पाठ के नाम पर ठगी, कथित साधु महिला से नकदी और सोने की चेन लेकर फरार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

महागामा: नगर पंचायत के पछियारी टोला में धर्म और आस्था की आड़ में कथित ठगी का मामला सामने आया है। महागामा निवासी प्रदीप कुमार ने महागामा थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि दो कथित साधुओं ने उनकी पत्नी को पूजा-पाठ के बहाने झांसे में लेकर नकदी और सोने की चेन ठग ली।

शिकायत के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे प्रदीप कुमार की पत्नी घर पर अकेली थीं। इसी दौरान दो कथित साधु उनके घर पहुंचे और परिवार की परेशानियां दूर करने तथा सुख-समृद्धि के लिए विशेष पूजा कराने की बात कही। पूजा के दौरान उन्होंने एक हजार रुपये नकद और करीब सवा भर वजन की सोने की चेन मांगी। आरोप है कि दोनों ने सामान को एक कपड़े में बांधकर पूजा करने का नाटक किया और कुछ देर बाद वही कपड़ा महिला को लौटा दिया।

जब महिला ने कपड़ा खोला तो उसमें से सोने की चेन गायब थी। तब तक दोनों कथित साधु मौके से फरार हो चुके थे। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना से जुड़े दोनों संदिग्ध आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं। संबंधित फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है।

पीड़ित ने पुलिस से निष्पक्ष जांच, आरोपितों की पहचान, गिरफ्तारी और ठगी गई नकदी व सोने की चेन बरामद कराने की मांग की है।

वहीं, महागामा थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल ने लोगों से अपील की है कि धार्मिक आस्था के नाम पर घर आने वाले अज्ञात व्यक्तियों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। पूजा, तंत्र-मंत्र या किसी धार्मिक अनुष्ठान के बहाने किसी भी अनजान व्यक्ति को नकदी, गहने या अन्य कीमती सामान न सौंपें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दें।

नोट: ठगी के आरोप शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए हैं। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

लिट्टीपाड़ा। अवैध खनन और बालू के परिवहन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत लिट्टीपाड़ा पुलिस ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए बालू लदा

पाकुड़ में अवैध पार्किंग पर प्रशासन की सख्ती, 10-15 टोटो जब्त; सड़क किनारे सामान हटाने को 24 घंटे का अल्टीमेटम

पाकुड़। शहर में अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के

महेशपुर में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

महेशपुर। थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात देवपुर गांव के समीप बालू लदे एक ट्रैक्टर

पर्व-त्योहार से पहले मिठाई दुकानों पर प्रशासन की सख्ती, 4 प्रतिष्ठानों से पनीर-खोवा के नमूने लिए

गोड्डा। पर्व-त्योहारों से पहले मिठाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को