भागलपुर पहुंचे बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष प्रह्लाद सरकार, जदयू कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष एवं जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता प्रह्लाद सरकार के भागलपुर आगमन पर जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया तथा पुष्पगुच्छ और विशाल फूलमालाओं से अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रह्लाद सरकार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। वहीं जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि भागलपुर में पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और कार्यकर्ताओं का उत्साह इसका प्रमाण है।

वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं ने कहा कि युवा कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ पार्टी की नीतियों तथा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम में शेखर पांडे, प्रदीप कुशवाहा, शैलेन्द्र तोमर, धनंजय मंडल, अर्जुन साह, हीरा पांडे, रेनू सिंह, बीना सिन्हा, रोजी रानी, शालिनी साह, शबाना दाऊद, यास्मीन परवीन सहित बड़ी संख्या में जदयू के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में ‘दस बजे दस मिनट अपने पूर्वज के नाम’ कार्यक्रम आयोजित, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

गोड्डा के शहीद स्मारक परिसर में शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते प्रतिभागी। गोड्डा: प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को आयोजित होने वाले

पाकुड़ विधानसभा के बूथों का निरीक्षण, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का लिया जायजा

पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के बूथ का निरीक्षण करते कांग्रेस जिला प्रभारी उदय लखमानी। पाकुड़: झारखंड कांग्रेस के प्रदेश पीसीसी कोऑर्डिनेटर सह पाकुड़ जिला प्रभारी उदय

पाकुड़ में चाय गुमटी का ताला तोड़ चोरी, नकदी, गैस सिलेंडर समेत ₹15 हजार का सामान ले उड़े चोर

पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में चोरी की घटना के बाद टूटी हुई चाय गुमटी। पाकुड़: नगर थाना क्षेत्र के अर्पणा मार्केट और कृष्णा मार्केट के

झारखंड पुलिस एसोसिएशन पाकुड़ शाखा का चुनाव संपन्न, राम आशीष सिंह बने अध्यक्ष

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते पुलिस अधिकारी। पाकुड़: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच झारखंड पुलिस एसोसिएशन की पाकुड़ शाखा