पूर्णिया: डीएम अंशुल कुमार ने टीबी मरीजों को बांटे फूड पैकेट्स, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली रफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पूर्णिया: विश्व टीबी दिवस के उपलक्ष्य में जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अहम पहल की। बुधवार को लाइन बाजार स्थित इंडियन रेड क्रॉस भवन में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने 60 से अधिक टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट (पोषण सामग्री) का वितरण किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि टीबी मरीजों के लिए नियमित दवा के साथ पौष्टिक आहार भी बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि जो मरीज आर्थिक रूप से पोषण सामग्री लेने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें निक्षय मित्र योजना के माध्यम से सोयाबीन, दाल, तेल सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में टीबी की समय पर पहचान, स्क्रीनिंग और प्रिवेंटिव टेस्टिंग को भी लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है।

सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि जिले में टीबी मरीजों की पहचान के लिए लगातार सर्वे और जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उपचार के साथ उचित पोषण उपलब्ध कराकर मरीजों को जल्द स्वस्थ बनाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, जिलाधिकारी ने रेड क्रॉस भवन में विकसित की जा रही आधुनिक ब्लड सेपरेशन यूनिट का भी उल्लेख करते हुए कहा कि जल्द ही जिलेवासियों को यहां रक्त संबंधी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गणपुरा स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को तनाव से बचाव के बताए उपाय

पाकुड़िया: प्रखंड के प्रोजेक्ट प्लस टू हाई स्कूल, गणपुरा में शनिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका

स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मन भी जरूरी, पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पाकुड़: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार को पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य

पाकुड़ में डांडिया की धूम, प्रतिमा एंड ग्रुप और स्टेपअप डांस अकादमी के आयोजन में झूमीं महिलाएं

पाकुड़: दुर्गापूजा के पावन अवसर पर पाकुड़ शहर के बैंक कॉलोनी स्थित विवाह भवन में प्रतिमा एंड ग्रुप एवं स्टेपअप डांस अकादमी की ओर से

बसंतराय में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

बसंतराय: झारखंड के गोड्डा जिले के बसंतराय प्रखंड में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी के मामले