कटिहार: पुलिस केंद्र में 237 प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत समारोह, डीएम-एसपी ने दिलाई शपथ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: पुलिस केंद्र, कटिहार में पूर्णिया जिला बल के 237 प्रशिक्षु सिपाहियों का बुनियादी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा होने पर भव्य दीक्षांत समारोह एवं पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्णिया प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद ने परेड की सलामी ली और प्रशिक्षु सिपाहियों की अनुशासन, दक्षता एवं प्रशिक्षण का निरीक्षण किया।

कार्यक्रम में कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी तथा पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार (सह-प्राचार्य, सिपाही प्रशिक्षण केंद्र) विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। सभी 237 प्रशिक्षु सिपाहियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन तथा भारतीय संविधान की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई।

समारोह के दौरान प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं, परेड कमांडरों, पुलिस पदाधिकारियों एवं अनुदेशकों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। डीएम आशुतोष द्विवेदी और एसपी परिचय कुमार ने सभी नवप्रशिक्षित सिपाहियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें राष्ट्र सेवा, जनसुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के तेगुड़िया में घर के पास छिपे फॉरेस्ट कैट स्नेक का सुरक्षित रेस्क्यू

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के तेगुड़िया (रामघाटी) गांव में मंगलवार को एक घर के पास करीब दो दिनों से छिपे सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद

पाकुड़ काजू बागान सामूहिक दुष्कर्म मामले में 9 दोषियों को प्राकृतिक जीवन के अंत तक उम्रकैद

पाकुड़। हिरणपुर थाना क्षेत्र के सहरपुर स्थित काजू बागान में जून 2024 में 19 वर्षीय महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पाकुड़

पाकुड़ के चापाड़ांगा में किशोरियों ने पुलिस से पूछे सुरक्षा और साइबर अपराध पर सवाल

पाकुड़। ग्रामीण क्षेत्र की किशोरियों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से स्थानीय स्वयंसेवी संस्था फेस की ओर से चापाड़ांगा स्थित प्रशिक्षण केंद्र में विशेष संवाद एवं

गोड्डा में अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक गंभीर, एक घंटे तक वाहन में फंसा रहा

गोड्डा। ललमटिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-133 पर बाबूपुर के पास बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल