अर्जुनदहा के चितान टोला में नया ट्रांसफार्मर, बिजली संकट खत्म

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

महेशपुर: प्रखंड के अर्जुनदहा गांव के चितान टोला में नया 25 KVA विद्युत ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बाद कई दिनों से ठप बिजली आपूर्ति फिर से बहाल हो गई है। पुराने ट्रांसफार्मर के जल जाने से ग्रामीणों को पेयजल, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक कार्यों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

ग्रामीणों की शिकायत पर झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। इसके बाद विभाग ने नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी।

बिजली बहाल होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लोगों ने उपासना मरांडी और विद्युत विभाग का आभार जताते हुए कहा कि समय पर कार्रवाई से गांव की बड़ी समस्या का समाधान हो गया है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गणपुरा स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को तनाव से बचाव के बताए उपाय

पाकुड़िया: प्रखंड के प्रोजेक्ट प्लस टू हाई स्कूल, गणपुरा में शनिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका

स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मन भी जरूरी, पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पाकुड़: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार को पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य

पाकुड़ में डांडिया की धूम, प्रतिमा एंड ग्रुप और स्टेपअप डांस अकादमी के आयोजन में झूमीं महिलाएं

पाकुड़: दुर्गापूजा के पावन अवसर पर पाकुड़ शहर के बैंक कॉलोनी स्थित विवाह भवन में प्रतिमा एंड ग्रुप एवं स्टेपअप डांस अकादमी की ओर से

बसंतराय में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

बसंतराय: झारखंड के गोड्डा जिले के बसंतराय प्रखंड में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी के मामले