कटिहार RPF ने रेलवे सामग्री चोरी मामले में दो आरोपियों को दबोचा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रेलवे संपत्ति चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से रेलवे इंजन से चोरी की गई कॉपर पाइप बरामद की गई है। पूछताछ में दोनों के चलती ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह से जुड़े होने की भी जानकारी सामने आई है।

आरपीएफ के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 की रात कटिहार स्टेशन यार्ड में खड़े इंजन से करीब 18 फीट लंबी तीन कॉपर पाइप चोरी कर ली गई थी। मामले में रेलवे संपत्ति अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरपीएफ ने बंटी कुमार पासी और महबूब को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की गई सामग्री बरामद कर ली।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी, कटिहार की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरपीएफ मामले में आगे की जांच कर रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के तेगुड़िया में घर के पास छिपे फॉरेस्ट कैट स्नेक का सुरक्षित रेस्क्यू

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के तेगुड़िया (रामघाटी) गांव में मंगलवार को एक घर के पास करीब दो दिनों से छिपे सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद

पाकुड़ काजू बागान सामूहिक दुष्कर्म मामले में 9 दोषियों को प्राकृतिक जीवन के अंत तक उम्रकैद

पाकुड़। हिरणपुर थाना क्षेत्र के सहरपुर स्थित काजू बागान में जून 2024 में 19 वर्षीय महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पाकुड़

पाकुड़ के चापाड़ांगा में किशोरियों ने पुलिस से पूछे सुरक्षा और साइबर अपराध पर सवाल

पाकुड़। ग्रामीण क्षेत्र की किशोरियों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से स्थानीय स्वयंसेवी संस्था फेस की ओर से चापाड़ांगा स्थित प्रशिक्षण केंद्र में विशेष संवाद एवं

गोड्डा में अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक गंभीर, एक घंटे तक वाहन में फंसा रहा

गोड्डा। ललमटिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-133 पर बाबूपुर के पास बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल