भागलपुर रेलवे स्टेशन पर मालदा मंडल की पहली स्लीपिंग पॉड्स सुविधा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: पूर्व रेलवे के मालदा मंडल के अंतर्गत भागलपुर रेलवे स्टेशन अब मंडल का पहला ऐसा स्टेशन बन गया है, जहां यात्रियों के लिए आधुनिक स्लीपिंग पॉड्स सुविधा शुरू की गई है। इस सुविधा का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्तिक सिंह के पर्यवेक्षण में किया गया। इसका उद्देश्य यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही सुरक्षित, आरामदायक और आधुनिक विश्राम की सुविधा उपलब्ध कराना है।

नई स्लीपिंग पॉड्स सुविधा विशेष रूप से ट्रांजिट यात्रियों, पर्यटकों और कनेक्टिंग ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों के लिए काफी उपयोगी होगी। इस सुविधा के शुरू होने के बाद यात्रियों को स्टेशन से बाहर होटल तलाशने की आवश्यकता नहीं होगी और वे किफायती दरों पर आरामदायक ठहराव का लाभ उठा सकेंगे।

इस सुविधा में 23 डबल-लेवल पॉड यूनिट स्थापित किए गए हैं, जिनमें कुल 46 बेड उपलब्ध हैं। इसके अलावा यात्रियों की गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए 2 प्राइवेट रूम भी बनाए गए हैं। परिसर में भारतीय और पश्चिमी शैली के शौचालय, स्वच्छ वॉशरूम, हाई-स्पीड वाई-फाई, सुरक्षित लॉकर, मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, वातानुकूलित पॉड्स, आरामदायक बिस्तर और व्यक्तिगत प्राइवेसी के लिए पर्दों की व्यवस्था की गई है।

यात्रियों की सुरक्षा के लिए 24×7 सीसीटीवी निगरानी, आधुनिक अग्नि सुरक्षा प्रणाली, फायर डिटेक्शन सिस्टम और अग्निशमन उपकरण भी लगाए गए हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह सुविधा जल्द ही यात्रियों के उपयोग के लिए उपलब्ध करा दी जाएगी।

मालदा मंडल का कहना है कि यह पहल रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण और विश्वस्तरीय यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आने वाले समय में यात्रियों को और बेहतर, सुरक्षित तथा सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए इस तरह की आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गणपुरा स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को तनाव से बचाव के बताए उपाय

पाकुड़िया: प्रखंड के प्रोजेक्ट प्लस टू हाई स्कूल, गणपुरा में शनिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका

स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मन भी जरूरी, पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पाकुड़: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार को पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य

पाकुड़ में डांडिया की धूम, प्रतिमा एंड ग्रुप और स्टेपअप डांस अकादमी के आयोजन में झूमीं महिलाएं

पाकुड़: दुर्गापूजा के पावन अवसर पर पाकुड़ शहर के बैंक कॉलोनी स्थित विवाह भवन में प्रतिमा एंड ग्रुप एवं स्टेपअप डांस अकादमी की ओर से

बसंतराय में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

बसंतराय: झारखंड के गोड्डा जिले के बसंतराय प्रखंड में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी के मामले