टीएनबी लॉ कॉलेज में सीटें बढ़ाने और 50% नामांकन की मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: भागलपुर जिला युवा कांग्रेस के नेता विकाश सिंह ने तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के छात्रों के हित में टीएनबी लॉ कॉलेज में नामांकन प्रक्रिया में बदलाव की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि तीन वर्षीय एलएलबी कोर्स में विश्वविद्यालय के कई छात्र-छात्राएं नामांकन से वंचित रह जाते हैं, क्योंकि निजी संस्थानों से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता मिल रही है।

विकाश सिंह ने बताया कि पहले टीएनबी लॉ कॉलेज में 300 सीटों पर नामांकन होता था, लेकिन अब सीटों की संख्या घटाकर 120 कर दी गई है। उन्होंने मांग की कि सीटों की संख्या फिर से 300 की जाए और कम से कम 50 प्रतिशत सीटें तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए सुनिश्चित की जाएं, ताकि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को उचित अवसर मिल सके।

उन्होंने कुलपति से जल्द इस संबंध में निर्णय लेने की अपील करते हुए कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे। साथ ही एक प्रतिनिधिमंडल टीएनबी लॉ कॉलेज के प्राचार्य, विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार और कुलपति से मिलकर पांच सूत्री मांगपत्र भी सौंपेगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के तेगुड़िया में घर के पास छिपे फॉरेस्ट कैट स्नेक का सुरक्षित रेस्क्यू

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के तेगुड़िया (रामघाटी) गांव में मंगलवार को एक घर के पास करीब दो दिनों से छिपे सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद

पाकुड़ काजू बागान सामूहिक दुष्कर्म मामले में 9 दोषियों को प्राकृतिक जीवन के अंत तक उम्रकैद

पाकुड़। हिरणपुर थाना क्षेत्र के सहरपुर स्थित काजू बागान में जून 2024 में 19 वर्षीय महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पाकुड़

पाकुड़ के चापाड़ांगा में किशोरियों ने पुलिस से पूछे सुरक्षा और साइबर अपराध पर सवाल

पाकुड़। ग्रामीण क्षेत्र की किशोरियों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से स्थानीय स्वयंसेवी संस्था फेस की ओर से चापाड़ांगा स्थित प्रशिक्षण केंद्र में विशेष संवाद एवं

गोड्डा में अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक गंभीर, एक घंटे तक वाहन में फंसा रहा

गोड्डा। ललमटिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-133 पर बाबूपुर के पास बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल