एनडीए कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएंगे: संजय साह

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आह्वान पर पटना स्थित 1 अणे मार्ग में एनडीए के सभी जिलाध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनता दल (यूनाइटेड) महानगर भागलपुर के जिलाध्यक्ष संजय साह ने भी भाग लिया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, सरकार और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने सभी प्रभारी मंत्रियों को निर्देश दिया कि वे हर महीने अपने-अपने जिलों का दौरा करें, एनडीए कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करें और स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में काम करें।

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी सभी जिलाध्यक्षों से संगठन को मजबूत करने, आपसी समन्वय बढ़ाने और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहकर सरकार और संगठन के बीच मजबूत कड़ी बनने की अपील की।

बैठक के बाद संजय साह ने कहा कि मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों का पूरी निष्ठा के साथ पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, महिला सशक्तिकरण, रोजगार और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। इन उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के साथ-साथ जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए भी एनडीए कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कटिहार में एनएफ रेलवे मजदूर यूनियन का प्रदर्शन, 43 सूत्री मांगों का ज्ञापन डीआरएम को सौंपा

कटिहार: एनएफ रेलवे मजदूर यूनियन, कटिहार मंडल के बैनर तले शुक्रवार को डीआरएम कार्यालय परिसर में रेल कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन

तीनघरिया में गंगा कटाव तेज, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

कटिहार: कुरसेला प्रखंड की दक्षिणी मुरादपुर पंचायत स्थित तीनघरिया गांव में गंगा नदी का कटाव लगातार विकराल रूप लेता जा रहा है। गंगा और कोसी

गढ़बैना विद्यालय में त्रैमासिक परीक्षा शुरू, 219 छात्र हुए शामिल

कटिहार: राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), पटना के निर्देशानुसार कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों की प्रथम त्रैमासिक परीक्षा जिले के विभिन्न

कटिहार: जिला गंगा समिति की मासिक बैठक, विकास कार्यों की समीक्षा

कटिहार: जिला पदाधिकारी एवं जिला गंगा समिति के अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला गंगा समिति की मासिक बैठक