गोड्डा में विशेष नामांकन अभियान शुरू, स्कूल से बाहर बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की पहल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: जिले में स्कूल से बाहर रह गए बच्चों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष नामांकन अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय में उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिला टुडू ने बताया कि यह अभियान 7 जुलाई से 7 सितंबर 2026 तक सुंदरपहाड़ी, बोआरीजोर, बसंतराय और महागामा प्रखंड के 338 विद्यालयों में संचालित किया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यालय से बाहर रह गए बच्चों की पहचान कर उनका नामांकन सुनिश्चित करना और उन्हें नियमित शिक्षा से जोड़ना है।

बैठक में अभियान की तीन चरणों वाली कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। पहले चरण में जनजागरूकता अभियान, डहर पोर्टल पर टैगिंग, यू-डाइस (UDISE) डेटा का सत्यापन और पात्र बच्चों का नामांकन किया जाएगा। दूसरे चरण में घर-घर सर्वे के साथ होटल, ढाबा, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, ईंट भट्ठा, क्रशर, झुग्गी-झोपड़ी, कृषि क्षेत्रों, निर्माण स्थलों, दुकानों और अन्य कार्यस्थलों पर जाकर स्कूल से बाहर बच्चों की पहचान की जाएगी। तीसरे चरण में चिन्हित बच्चों को ब्रिज सपोर्ट, आवश्यकता पड़ने पर एनआईओएस (NIOS) में पंजीकरण, जीरो ड्रॉपआउट विद्यालयों का सत्यापन और अंतिम रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने सभी अधिकारियों, शिक्षकों, अभिभावकों और आम नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि “हर बच्चा विद्यालय में, हर बच्चा शिक्षा से जुड़े” का लक्ष्य तभी पूरा होगा जब समाज का हर वर्ग इसमें सहयोग करेगा। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय और नियमित निगरानी पर भी जोर दिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के तेगुड़िया में घर के पास छिपे फॉरेस्ट कैट स्नेक का सुरक्षित रेस्क्यू

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के तेगुड़िया (रामघाटी) गांव में मंगलवार को एक घर के पास करीब दो दिनों से छिपे सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद

पाकुड़ काजू बागान सामूहिक दुष्कर्म मामले में 9 दोषियों को प्राकृतिक जीवन के अंत तक उम्रकैद

पाकुड़। हिरणपुर थाना क्षेत्र के सहरपुर स्थित काजू बागान में जून 2024 में 19 वर्षीय महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पाकुड़

पाकुड़ के चापाड़ांगा में किशोरियों ने पुलिस से पूछे सुरक्षा और साइबर अपराध पर सवाल

पाकुड़। ग्रामीण क्षेत्र की किशोरियों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से स्थानीय स्वयंसेवी संस्था फेस की ओर से चापाड़ांगा स्थित प्रशिक्षण केंद्र में विशेष संवाद एवं

गोड्डा में अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक गंभीर, एक घंटे तक वाहन में फंसा रहा

गोड्डा। ललमटिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-133 पर बाबूपुर के पास बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल