कटिहार में एनएफ रेलवे मजदूर यूनियन का प्रदर्शन, 43 सूत्री मांगों का ज्ञापन डीआरएम को सौंपा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: एनएफ रेलवे मजदूर यूनियन, कटिहार मंडल के बैनर तले शुक्रवार को डीआरएम कार्यालय परिसर में रेल कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) किरेंद्र नरह को कर्मचारियों से जुड़ी 43 सूत्री मांगों का विस्तृत ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान यूनियन नेताओं मनोज सिंह, उमाशंकर समेत अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से कर्मचारियों की कई मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं होने के कारण कर्मचारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। ज्ञापन में आठ घंटे की ड्यूटी व्यवस्था लागू करने, लंबित पदोन्नति, एरियर भुगतान, ट्रैक मेंटेनरों की समस्याओं का समाधान, रेलवे कॉलोनियों की मरम्मत, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता तथा एचआरएमएस (HRMS) से जुड़ी तकनीकी त्रुटियों के निराकरण जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं।

यूनियन ने कटिहार रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर हर बारिश में होने वाले जलजमाव का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। नेताओं ने आरोप लगाया कि रेलवे इंजीनियरिंग विभाग अब तक स्थायी जलनिकासी योजना तैयार नहीं कर सका है, जिसके कारण थोड़ी बारिश में ही मुख्य प्रवेश द्वार जलमग्न हो जाता है। इससे यात्रियों, कर्मचारियों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। यूनियन ने इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए वैज्ञानिक ड्रेनेज मास्टर प्लान तैयार करने की मांग की।

यूनियन के केंद्रीय पदाधिकारी उमाशंकर ने चेतावनी दी कि यदि रेल कर्मचारियों की 43 सूत्री मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन को और तेज करेगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी और यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहे तथा रेल प्रशासन से कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के तेगुड़िया में घर के पास छिपे फॉरेस्ट कैट स्नेक का सुरक्षित रेस्क्यू

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के तेगुड़िया (रामघाटी) गांव में मंगलवार को एक घर के पास करीब दो दिनों से छिपे सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद

पाकुड़ काजू बागान सामूहिक दुष्कर्म मामले में 9 दोषियों को प्राकृतिक जीवन के अंत तक उम्रकैद

पाकुड़। हिरणपुर थाना क्षेत्र के सहरपुर स्थित काजू बागान में जून 2024 में 19 वर्षीय महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पाकुड़

पाकुड़ के चापाड़ांगा में किशोरियों ने पुलिस से पूछे सुरक्षा और साइबर अपराध पर सवाल

पाकुड़। ग्रामीण क्षेत्र की किशोरियों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से स्थानीय स्वयंसेवी संस्था फेस की ओर से चापाड़ांगा स्थित प्रशिक्षण केंद्र में विशेष संवाद एवं

गोड्डा में अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक गंभीर, एक घंटे तक वाहन में फंसा रहा

गोड्डा। ललमटिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-133 पर बाबूपुर के पास बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल