रथ यात्रा में ‘सेवार्थ विद्यार्थी’ का सेवा शिविर, श्रद्धालुओं को शरबत, पेयजल और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 

पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के सेवा आयाम ‘सेवार्थ विद्यार्थी’ (स्टूडेंट्स फॉर सेवा) की ओर से रथ यात्रा के अवसर पर एक दिवसीय सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से रथ यात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालुओं के बीच शीतल शरबत और पेयजल का वितरण किया गया। इसके साथ ही भीड़ और गर्मी के कारण अस्वस्थ होने वाले लोगों के लिए प्राथमिक उपचार की भी व्यवस्था की गई।

कार्यकर्ताओं ने स्थानीय पुलिस-प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था और सुगम यातायात संचालन में भी सहयोग किया। नगर मंत्री सूरज कुमार शाह ने बताया कि विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज सेवा भी संगठन की प्रमुख पहचान है। उन्होंने कहा कि ‘सेवार्थ विद्यार्थी’ के माध्यम से युवाओं में छात्र जीवन से ही राष्ट्र और समाज के प्रति सेवा व समर्पण की भावना विकसित की जाती है।

उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच श्रद्धालुओं की सेवा करना और प्रशासन का सहयोग करना सामाजिक दायित्व का महत्वपूर्ण उदाहरण है। कार्यक्रम में सेवार्थ विद्यार्थी के संयोजक हर्ष कुमार, सहसंयोजक अनु कुमारी, नगर सह मंत्री दिनेश पंडित, कार्यालय मंत्री अमरेश मिश्रा, कुणाल कुमार, मनीष, रूमी कुमारी, सूरज चौधरी, आयुष चौरसिया, आयुष पटवा, अंशु कुमार, आनंद कुमार एवं बमभोला उपाध्याय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ में अपराध नियंत्रण पर सख्त पुलिस अधीक्षक, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और सड़क सुरक्षा के दिए निर्देश

पाकुड़: समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में शनिवार को पाकुड़ मासिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में

पाकुड़ के आदित्य नारायण ठाकुर ने नीट में 584 अंक और AIR 16240 हासिल कर जिले का बढ़ाया मान

पाकुड़: जिले के डीएवी स्कूल के छात्र आदित्य नारायण ठाकुर ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में 584 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक

पाकुड़ में झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा को लेकर सुरक्षा कड़ी, पुलिस ने जारी किए सख्त निर्देश

पाकुड़: रविवार को आयोजित होने वाली झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के लिए पाकुड़ पुलिस प्रशासन

पाकुड़ में बिजली तार चोरी के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

पाकुड़: नगर थाना क्षेत्र में बिजली के तार चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत