कटिहार: डीएस कॉलेज में सात दिवसीय युवा आपदा मित्र योजना प्रशिक्षण शिविर, छात्रों को मिला आपदा प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: दर्शन साह (डीएस) कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं बिहार स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय ‘युवा आपदा मित्र योजना’ प्रशिक्षण शिविर का सफल संचालन जारी है। 15 से 21 जुलाई तक चलने वाले इस विशेष प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन रविवार को छात्रों को आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

मुख्य प्रशिक्षक अनुपम कुमार पंडित के नेतृत्व में आई डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम ने छात्रों को भूकंप, आगजनी और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों का लाइव डेमो दिया। साथ ही मानव जनित आपदाओं से बचाव के प्रभावी उपायों की भी विस्तार से जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में सुरक्षित तरीके से आग बुझाने, भूकंप के दौरान मलबे में फंसे लोगों को निकालने, प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) देने तथा अचानक हृदयाघात की स्थिति में सीपीआर (CPR) देने का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।

कार्यक्रम की प्रशिक्षक कीर्ति सिन्हा ने बताया कि सात दिवसीय शिविर के माध्यम से 250 छात्रों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सभी प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन से संबंधित उपयोगी ट्रेनिंग किट भी वितरित की गई, जिससे वे किसी भी आपात स्थिति में समाज की सेवा करने के लिए तैयार रह सकें।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रशांत कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर के सफल संचालन में कॉलेज के शिक्षकों का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। शिविर में शामिल छात्रों के लिए महाविद्यालय प्रशासन की ओर से भोजन सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था की गई।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पटना में नल जल अनुरक्षकों का हल्ला बोल, ₹18 हजार मानदेय की मांग को लेकर JP गोलंबर पर प्रदर्शन

22 दिनों से धरना दे रहे नल जल अनुरक्षकों का सब्र आखिरकार टूट गया। छह सूत्री मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे

संत मोनिका पर्व पर श्रद्धा और भक्ति में डूबा मोंगलाबाँध का चर्च

पाकुड़िया। प्रखंड अंतर्गत मोंगलाबाँध स्थित संत बियानी (आरसी रोमन कैथोलिक) चर्च, जुगुड़िया में रविवार को ईसाई समुदाय की ओर से संत मोनिका पर्व श्रद्धा, भक्ति

लिट्टीपाड़ा प्रखंड सभागार में आयोजित हुआ शोक दिवस, दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड लिट्टीपाड़ा के सभागार में रविवार को शोक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अगुवाई में

मुर्शिदाबाद में 3.7 तीव्रता का भूकंप, पाकुड़ से महेशपुर तक कांपी धरती; रात में घरों से बाहर निकले लोग

पाकुड़। शनिवार की देर रात अचानक धरती में कंपन होने से पाकुड़ शहर से लेकर आसपास के इलाकों में लोगों के बीच हलचल मच गई।