भागलपुर में भाकपा (माले) की जोनल बैठक: महंगाई, बेरोजगारी और भूमि अधिग्रहण के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन [भाकपा (माले)] की भागलपुर-बांका जोनल बैठक मंगलवार को स्थानीय होटल आमंत्रण में आयोजित हुई। बैठक में महंगाई, बेरोजगारी, जबरन भूमि अधिग्रहण, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली, हत्या, बलात्कार, छात्र-युवा दमन तथा बुलडोजर कार्रवाई जैसे जन सरोकार के मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई। पार्टी ने इन मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया।

बैठक की अध्यक्षता भाकपा (माले) के राज्य कमेटी सदस्य एस.के. शर्मा ने की। बैठक के बाद राज्य कमेटी सदस्य एवं जोन प्रभारी मुकेश मुक्त ने बताया कि बांका न्यूक्लियर पावर प्लांट और भागलपुर सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना के खिलाफ पार्टी अपना आंदोलन और तेज करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार भूमि अधिग्रहण के जरिए गरीबों और भूमिहीनों को उनकी जमीन और आवास से बेदखल करने की कोशिश कर रही है।

बैठक में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और युवाओं के आंदोलन के दौरान हुए कथित पुलिस बल प्रयोग की निंदा करते हुए छात्रों की मांगों के प्रति एकजुटता भी व्यक्त की गई।

पार्टी ने निर्णय लिया कि पूरे अगस्त महीने में जन अभियान चलाकर महंगाई, बेरोजगारी, भूमि अधिग्रहण और अन्य जन मुद्दों पर लोगों के बीच व्यापक जनसंपर्क किया जाएगा। इसके तहत 31 जुलाई तक जिला से लेकर ब्रांच स्तर तक संगठनात्मक बैठकों का आयोजन किया जाएगा और छात्रों, युवाओं, किसानों, मजदूरों तथा महिलाओं के बीच संगठन विस्तार अभियान चलाया जाएगा।

बैठक में किसान महासभा, खेत मजदूर सभा और ऐपवा के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को भी प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया। साथ ही, पार्टी के संस्थापक महासचिव कॉमरेड चारु मजूमदार के शहादत दिवस 28 जुलाई को ‘संकल्प दिवस’ के रूप में मनाने का भी फैसला लिया गया।

बैठक में भागलपुर जिला सचिव महेश प्रसाद यादव, बांका जिला सचिव रामचंद्र दास, गौरीशंकर राय, रेणु कुमारी, रणवीर कुशवाहा, संगीता देवी, आशुतोष कुमार सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पटना में नल जल अनुरक्षकों का हल्ला बोल, ₹18 हजार मानदेय की मांग को लेकर JP गोलंबर पर प्रदर्शन

22 दिनों से धरना दे रहे नल जल अनुरक्षकों का सब्र आखिरकार टूट गया। छह सूत्री मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे

संत मोनिका पर्व पर श्रद्धा और भक्ति में डूबा मोंगलाबाँध का चर्च

पाकुड़िया। प्रखंड अंतर्गत मोंगलाबाँध स्थित संत बियानी (आरसी रोमन कैथोलिक) चर्च, जुगुड़िया में रविवार को ईसाई समुदाय की ओर से संत मोनिका पर्व श्रद्धा, भक्ति

लिट्टीपाड़ा प्रखंड सभागार में आयोजित हुआ शोक दिवस, दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड लिट्टीपाड़ा के सभागार में रविवार को शोक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अगुवाई में

मुर्शिदाबाद में 3.7 तीव्रता का भूकंप, पाकुड़ से महेशपुर तक कांपी धरती; रात में घरों से बाहर निकले लोग

पाकुड़। शनिवार की देर रात अचानक धरती में कंपन होने से पाकुड़ शहर से लेकर आसपास के इलाकों में लोगों के बीच हलचल मच गई।