गोपालपुर के नए बीडीओ कुंदन कुमार का बड़ा एक्शन, राशन कार्ड अभियान को दी रफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर/गोपालपुर: गोपालपुर प्रखंड में नए प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कुंदन कुमार के पदभार संभालते ही प्रशासनिक गतिविधियों में तेजी देखने को मिल रही है। सोमवार को आयोजित समारोह में निवर्तमान बीडीओ निशांत कुमार को भावभीनी विदाई दी गई, जबकि नवपदस्थापित बीडीओ कुंदन कुमार का अधिकारियों और कर्मचारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

पदभार ग्रहण करने के बाद बीडीओ कुंदन कुमार ने स्पष्ट किया कि उनकी पहली प्राथमिकता सहयोग पोर्टल पर लंबित आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन होगी। साथ ही राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित राशन कार्ड निर्माण लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचाया जाएगा। विशेष रूप से विधवा, दिव्यांग और अन्य जरूरतमंद महिलाओं से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा।

राशन कार्ड आवेदन संग्रह अभियान शुरू

प्रखंड कार्यालय, गोपालपुर की ओर से पत्रांक-527, दिनांक 21 जुलाई के तहत राशन कार्ड आवेदन संग्रह अभियान को लेकर विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं।

निर्देश के अनुसार सभी पंचायत सचिव, विकास मित्र, किसान सलाहकार, पंचायत के कार्यपालक सहायक और जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के डीलरों को अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में छूटे हुए पात्र परिवारों से राशन कार्ड के आवेदन एकत्र कर प्रतिदिन दोपहर 2 बजे तक प्रखंड कार्यालय में जमा कराने का निर्देश दिया गया है।

26 जुलाई और 5 अगस्त तक तय किए गए लक्ष्य

यह अभियान खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, पटना के निर्देशों के अनुरूप चलाया जा रहा है। इसके तहत 26 जुलाई तक प्रतिदिन न्यूनतम 76 आवेदन तथा 5 अगस्त तक प्रतिदिन 30 आवेदन प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान की प्रभावी निगरानी के लिए पंचायतवार रोस्टर भी जारी किया गया है।

जनकल्याण योजनाओं पर रहेगा विशेष फोकस

नए बीडीओ के पदभार संभालने के बाद प्रखंड प्रशासन राशन कार्ड निर्माण, लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन और जनहित से जुड़े कार्यों को गति देने में सक्रिय नजर आ रहा है। इससे उम्मीद की जा रही है कि पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहले की तुलना में अधिक तेजी से मिल सकेगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पटना में नल जल अनुरक्षकों का हल्ला बोल, ₹18 हजार मानदेय की मांग को लेकर JP गोलंबर पर प्रदर्शन

22 दिनों से धरना दे रहे नल जल अनुरक्षकों का सब्र आखिरकार टूट गया। छह सूत्री मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे

संत मोनिका पर्व पर श्रद्धा और भक्ति में डूबा मोंगलाबाँध का चर्च

पाकुड़िया। प्रखंड अंतर्गत मोंगलाबाँध स्थित संत बियानी (आरसी रोमन कैथोलिक) चर्च, जुगुड़िया में रविवार को ईसाई समुदाय की ओर से संत मोनिका पर्व श्रद्धा, भक्ति

लिट्टीपाड़ा प्रखंड सभागार में आयोजित हुआ शोक दिवस, दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड लिट्टीपाड़ा के सभागार में रविवार को शोक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अगुवाई में

मुर्शिदाबाद में 3.7 तीव्रता का भूकंप, पाकुड़ से महेशपुर तक कांपी धरती; रात में घरों से बाहर निकले लोग

पाकुड़। शनिवार की देर रात अचानक धरती में कंपन होने से पाकुड़ शहर से लेकर आसपास के इलाकों में लोगों के बीच हलचल मच गई।