भागलपुर: तिनटंगा–कहलगांव के बीच मोटर चालित जलयान ‘सप्तडिंगा’ का संचालन शुरू

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: गंगा पार कर तिनटंगा और कहलगांव के बीच रोजाना सफर करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। आपदा प्रबंधन विभाग की पहल पर बुधवार से मोटर चालित जलयान ‘एम.वी. सप्तडिंगा’ का संचालन शुरू कर दिया गया। इस नई नौका सेवा के शुरू होने से स्थानीय ग्रामीणों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और दैनिक यात्रियों को सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा मिलेगी।

जलयान के संचालन का शुभारंभ गंगा घाट पर विधिवत हवन-पूजन के साथ किया गया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने नई नौका सेवा का स्वागत करते हुए इसे आवागमन के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया।

नौका सेवा के संचालक राजकुमार मंडल ने बताया कि यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस सेवा की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि जलयान का संचालन प्रतिदिन निर्धारित समय के अनुसार किया जाएगा, ताकि यात्रियों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े और वे समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

उद्घाटन कार्यक्रम में शिक्षाविद विजय कुमार मंडल, कहलगांव उप प्रमुख चांदनी देवी, रजनीश कुमार, हिमांशु कुमार, जितेंद्र कुमार मंडल, विजय यादव, मनोज यादव समेत कई स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। लोगों ने उम्मीद जताई कि इस नई सेवा से गंगा पार आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और सुगम होगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पटना में नल जल अनुरक्षकों का हल्ला बोल, ₹18 हजार मानदेय की मांग को लेकर JP गोलंबर पर प्रदर्शन

22 दिनों से धरना दे रहे नल जल अनुरक्षकों का सब्र आखिरकार टूट गया। छह सूत्री मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे

संत मोनिका पर्व पर श्रद्धा और भक्ति में डूबा मोंगलाबाँध का चर्च

पाकुड़िया। प्रखंड अंतर्गत मोंगलाबाँध स्थित संत बियानी (आरसी रोमन कैथोलिक) चर्च, जुगुड़िया में रविवार को ईसाई समुदाय की ओर से संत मोनिका पर्व श्रद्धा, भक्ति

लिट्टीपाड़ा प्रखंड सभागार में आयोजित हुआ शोक दिवस, दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड लिट्टीपाड़ा के सभागार में रविवार को शोक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अगुवाई में

मुर्शिदाबाद में 3.7 तीव्रता का भूकंप, पाकुड़ से महेशपुर तक कांपी धरती; रात में घरों से बाहर निकले लोग

पाकुड़। शनिवार की देर रात अचानक धरती में कंपन होने से पाकुड़ शहर से लेकर आसपास के इलाकों में लोगों के बीच हलचल मच गई।