जिप सदस्य ने निजी खर्च से कराई डांड़ की सफाई, किसानों को मिली सिंचाई की राहत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा/बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के मौजा बसंतराय गदाल में वर्षों से पानी की कमी के कारण सैकड़ों बीघा कृषि भूमि पर धान की रोपाई प्रभावित हो रही थी। सिंचाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने से किसान चिंतित थे। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य एहतेशामूल हक से डांड़ (सिंचाई मार्ग) की सफाई कराने की मांग की।

किसानों की परेशानी को देखते हुए जिला परिषद सदस्य ने किसी सरकारी सहायता का इंतजार किए बिना अपने निजी खर्च से जेसीबी मशीन लगवाकर डांड़ की सफाई कराई। सफाई पूरी होने के बाद खेतों तक पानी पहुंचना शुरू हो गया, जिससे किसानों ने धान की रोपाई का कार्य तेज़ी से शुरू कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष समय पर डांड़ की सफाई नहीं होने के कारण खेती प्रभावित होती थी, लेकिन इस बार समय रहते सफाई होने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। उनका कहना है कि इससे सैकड़ों बीघा भूमि पर खेती संभव हो सकेगी और किसानों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

जिला परिषद सदस्य एहतेशामूल हक ने कहा, “किसानों की समस्या मेरी अपनी समस्या है। क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के अभाव में नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। जहां भी ऐसी समस्याएं सामने आएंगी, उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। कृषि क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता है और किसानों के हित में निरंतर कार्य जारी रहेगा।”

डांड़ की सफाई के बाद किसानों और ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से समय पर खेतों तक पानी पहुंच सका और धान की रोपाई संभव हो सकी। ग्रामीणों ने भविष्य में भी किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए इसी तरह की पहल जारी रहने की उम्मीद जताई।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि 95 किलोमीटर लंबी दल्लीराजहरा–रावघाट परियोजना का अंतिम 17.5 किलोमीटर रेल

भारी बारिश के चलते छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल बंद

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा ऐलान किया

‘प्रोजेक्ट राहत’, ‘प्रोजेक्ट ध्वस्त’ और Advance AI – ‘ताकत है MY’ नवाचारों का किया शुभारंभ

  रायपुर:  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय  राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित अंत्योदय सेवा वंदन पर्व,

पाकुड़ में पीएलवी के क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, दिए जरूरी निर्देश

पाकुड़: झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष दिवाकर