छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में मेहरमा में चक्का जाम, युवाओं का आक्रोश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मेहरमा :  रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना के विरोध में मेहरमा प्रखंड में चक्का जाम कर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने और युवाओं के साथ संवेदनहीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया।

विरोध प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अपने हक और भविष्य की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज करना सरकार की कायरता और संवेदनहीनता को दर्शाता है। युवाओं की जायज मांगों का समाधान बातचीत के माध्यम से किया जाना चाहिए, न कि दमनात्मक कार्रवाई के जरिए।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि युवाओं की आवाज को लाठी के बल पर दबाया नहीं जा सकता। सरकार को दमन का रास्ता छोड़कर JPSC और JSSC से जुड़ी छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए तथा परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि युवा शक्ति के सम्मान, अधिकार और भविष्य की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों के समर्थन में एकजुटता जाहिर की गई।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक