कटिहार के रैयापुर स्कूल में बेंच-डेस्क की कमी, जमीन पर पढ़ने को मजबूर छात्र

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कदवा (कटिहार)। कदवा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रैयापुर पश्चिम में पर्याप्त संख्या में बेंच-डेस्क नहीं रहने के कारण छात्र-छात्राओं को जमीन पर बैठकर पढ़ाई करने में परेशानी हो रही है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अकीलूर रहमान के अनुसार, बेंच-डेस्क और विषयवार शिक्षकों की व्यवस्था के लिए विभाग को कई बार जानकारी दी गई है, लेकिन अब तक पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो सकी है।

प्रधानाध्यापक ने बताया कि कक्षा 6 से 8 तक हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, संस्कृत और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों के शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं। इससे विद्यार्थियों की विषयवार पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने विभाग से सभी आवश्यक विषयों के शिक्षकों की जल्द नियुक्ति करने की मांग की है।

विद्यालय में वर्तमान में कुल 272 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। इनमें कक्षा एक में 33, कक्षा दो में 28, कक्षा तीन में 34, कक्षा चार में 32, कक्षा पांच में 34, कक्षा छह में 53, कक्षा सात में 43 और कक्षा आठ में 24 विद्यार्थी हैं। प्रधानाध्यापक के अनुसार करीब 80 प्रतिशत विद्यार्थी नियमित रूप से विद्यालय पहुंचते हैं और निर्धारित समय-सारणी के अनुसार पढ़ाई करते हैं।

स्कूल में कई सुविधाएं उपलब्ध

प्रधानाध्यापक अकीलूर रहमान के अनुसार विद्यालय में बिजली का कनेक्शन है और सभी कमरों में लाइट एवं पंखे लगाए गए हैं। विद्यालय परिसर और शौचालय की नियमित साफ-सफाई कराई जाती है। कार्यालय में फर्नीचर, अलमारी, कुर्सी और टेबल की व्यवस्था है। बच्चों को टीएलएम किट के माध्यम से खेल-खेल में पढ़ाया जाता है और कक्षाओं में विषय के अनुरूप शैक्षणिक चित्र लगाए गए हैं।

कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों के बीच बैग, पानी की बोतल और एफएलएन किट का भी वितरण किया गया है। विद्यालय में मीनू के अनुसार नियमित रूप से मध्याह्न भोजन दिया जाता है और भोजन के बाद बच्चों के लिए हैंडवॉशिंग स्टेशन की व्यवस्था भी की गई है।

समय पर पहुंचते हैं शिक्षक

प्रधानाध्यापक अकीलूर रहमान ने बताया कि विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं निर्धारित समय पर विद्यालय पहुंचते हैं और अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। विद्यालय में चेतना सत्र का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें प्रार्थना, बिहार गीत, संविधान की प्रस्तावना, प्रेरक प्रसंग, समाचार वाचन और राष्ट्रगान कराया जाता है।

विद्यालय में शिक्षक मो. तबीज आलम, मुनेश्वर राय, शिक्षिका बीबी आसिया बेगम, सीमा फिरदोस, बीबी सुल्ताना बेगम और मो. मुस्तफा पठन-पाठन के साथ विद्यालय संचालन में सहयोग करते हैं। प्रत्येक शनिवार को शिक्षकों और अभिभावकों के साथ वर्गवार बैठक भी आयोजित की जाती है।

नामांकन को लेकर शिक्षकों की बैठक

विद्यालय कार्यालय में शिक्षकों की गोष्ठी भी आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापक अकीलूर रहमान ने की। उन्होंने कहा कि विद्यालय में नामांकन कार्य शुरू हो गया है और सभी शिक्षक अपने-अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करेंगे। उन्होंने नामांकन के दौरान छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने देने तथा सरकारी नियमों के अनुरूप प्रक्रिया पूरी करने पर जोर दिया।

प्रधानाध्यापक ने कहा कि विद्यालय में बेंच-डेस्क, कंप्यूटर, क्लर्क, खेल मैदान और शिक्षकों की कमी अभी भी प्रमुख समस्या है। खासकर कक्षा 6 से 8 तक विषयवार शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई में कठिनाई हो रही है। उन्होंने विभाग से इन समस्याओं के समाधान की मांग की है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक