कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक, बुनियादी ढांचा, भू-अर्जन, सड़क, पुल, विद्युत आपूर्ति और जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई।

डीएम आशुतोष द्विवेदी ने सभी कार्यपालक अभियंताओं और संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि जहां भी भूमि विवाद या स्थानीय स्तर पर किसी तरह की बाधा है, वहां संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर समस्याओं का जल्द समाधान करें।

विभागवार योजनाओं की समीक्षा

बैठक में पीपीटी के माध्यम से शिक्षा, पर्यटन, कला-संस्कृति एवं युवा, खेल, परिवहन, मद्य निषेध, नगर निगम, श्रम संसाधन, पथ निर्माण प्रमंडल, ग्रामीण पथ प्रमंडल और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल सहित अन्य विभागों की गतिविधियों की समीक्षा की गई।

सभी अंचलाधिकारियों को विभिन्न विभागों के अंतर्गत लंबित भूमि उपलब्धता से संबंधित एनओसी का जल्द से जल्द निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने अधिकारियों से परियोजनाओं में आ रही बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने को कहा।

सीएससी केंद्रों के माध्यम से जीवन प्रमाणीकरण में तेजी

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को जिले के सभी सीएससी केंद्रों के माध्यम से जीवन प्रमाणीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

बैठक में अपर समाहर्ता कटिहार, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी और अंचलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एवं भौतिक रूप से शामिल हुए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक