महेशपुर में राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने विधायक को दी शिकायत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

महेशपुर। महेशपुर अंचल के हल्का संख्या-3 में कार्यरत राजस्व कर्मचारी मिठुन कुमार के खिलाफ असकंधा, शेरपुर, नयाग्राम समेत अन्य गांवों के दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत की है। ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी और महेशपुर अंचलाधिकारी संजय कुमार सिन्हा को लिखित आवेदन देकर राजस्व कर्मचारी पर विभिन्न कार्यों के बदले पैसे मांगने और पैसा नहीं देने पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर जल्द आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

ग्रामीण सफीकुल शेख, केताबुल शेख, सीटू शेख, अकबर अली, जीवन मुर्मू, मुंशी टुडू, नरेश हेम्ब्रम, हुमायूं कबीर शेख, चमत्कार मंडल, बहादुर शेख, तौसीफ इकबाल, जाकिर हुसैन, बकुल शेख, रफीकुल शेख, खालिद शेख और काली साहा सहित दर्जनों ग्रामीणों ने आवेदन में बताया कि हल्का संख्या-3 में कार्यरत राजस्व कर्मचारी के पास वे विभिन्न राजस्व संबंधी कार्यों के लिए जाते हैं। आरोप है कि कार्य कराने के बदले पैसे की मांग की जाती है और पैसा नहीं देने पर उनके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया जाता है।

ग्रामीणों का कहना है कि दाखिल-खारिज, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र समेत अन्य आवश्यक कार्यों को लेकर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अपने काम के सिलसिले में राजस्व कर्मचारी के पास जाने पर उन्हें बार-बार परेशान किया जाता है, जिसके कारण कई लोगों को अपने जरूरी कार्यों के लिए भटकना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि किसी कार्य को लेकर कर्मचारी से बात करने पर कथित तौर पर यह कहा जाता है कि ‘मेरा ऊपर तक सेटिंग है। तुम लोग मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते हो, जहां जाना है जाओ।’ ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की कथित मनमानी से उनमें आक्रोश है और अंचल से जुड़े कार्यों को लेकर उन्हें परेशानी हो रही है।

ग्रामीणों ने कहा कि यदि अंचल कार्यालय में इस तरह की कथित मनमानी जारी रही तो ग्रामीणों के आवश्यक कार्यों के निष्पादन में और परेशानी हो सकती है। उन्होंने स्थानीय विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी और महेशपुर अंचलाधिकारी संजय कुमार सिन्हा को लिखित आवेदन देकर मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने तथा राजस्व कर्मचारी मिठुन कुमार के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने विधायक को दी शिकायत

महेशपुर। महेशपुर अंचल के हल्का संख्या-3 में कार्यरत राजस्व कर्मचारी मिठुन कुमार के खिलाफ असकंधा, शेरपुर, नयाग्राम समेत अन्य गांवों के दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत

डीएपी-यूरिया की महंगाई पर विधायक निसात आलम ने उठाई आवाज, जांच की मांग

पाकुड़। किसानों को खाद की खरीदारी में हो रही परेशानी और डीएपी एवं यूरिया की कथित कालाबाजारी के खिलाफ पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात

महेशपुर में मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पुल निर्माण रोका, रैयती जमीन अधिग्रहण का मामला

महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के खांपुर पंचायत अंतर्गत राघोपाड़ा-टोला शेरपुर में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत निर्माणाधीन पुल का काम बुधवार को ग्रामीणों ने रोक

84 वर्ष पहले कदवा थाना धधक उठा था, 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन की यादें आज भी जिंदा

कदवा (कटिहार)। भारत की आजादी की लड़ाई में कदवा क्षेत्र के लोगों ने भी अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वर्ष