ऑपरेशन जीवन: पाकुड़ में 2.865 किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पाकुड़ पुलिस ने “Operation JIVAN” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकुड़िया और महेशपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुल 2.865 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से गांजा के अलावा दो मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, 70 मिट्टी के चिलम, तराजू-बटखारा समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर सूचना के सत्यापन और मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महेशपुर के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल/SIT का गठन किया गया था।

मोंगलाबांध में 2.165 किलो गांजा बरामद

पुलिस को पाकुड़िया थाना क्षेत्र के मोंगलाबांध गांव में गांजा की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस टीम पारू अंसारी के घर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही पारू अंसारी भागने का प्रयास करने लगा, जिसे टीम ने पीछा कर पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उसके घर और मोटरसाइकिल की डिक्की से 2.165 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा गांजा सेवन में इस्तेमाल होने वाले 70 मिट्टी के चिलम, दो मोटरसाइकिल, पीतल का तराजू-बटखारा, एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन समेत अन्य सामान जब्त किया गया।

इस मामले में पाकुड़िया थाना कांड संख्या 60/2026, दिनांक 13 अगस्त 2026, धारा 20(b)(ii)/22 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बड़कियारी में 700 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार

इसी अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महेशपुर थाना क्षेत्र के बड़कियारी हटियापाड़ा में पिंटु शेख के घर पर छापेमारी की। विधिवत तलाशी के दौरान घर में रखी दो प्लास्टिक की थैलियों से 700 ग्राम गांजा बरामद किया गया। मौके से एक ओप्पो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल भी जब्त किया गया।

पुलिस ने पिंटु शेख, पिता अलाउद्दीन शेख, निवासी बड़कियारी, थाना महेशपुर, जिला पाकुड़ को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में महेशपुर थाना कांड संख्या 134/2026, दिनांक 13 अगस्त 2026, धारा 20(b)(ii)(a)/22 NDPS Act के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

दोनों आरोपियों को भेजा जा रहा न्यायिक हिरासत में

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पारू अंसारी उर्फ पाड़ु अंसारी उर्फ हुसैन अंसारी (करीब 40 वर्ष), निवासी मोंगलाबांध, थाना पाकुड़िया और पिंटु शेख, निवासी बड़कियारी, थाना महेशपुर के रूप में हुई है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार मामले में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

ऑपरेशन जीवन में अब तक 11 गिरफ्तार

पाकुड़ पुलिस के अनुसार जिले में ड्रग्स और अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ “Operation JIVAN” लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 19 अप्रैल 2026 से 2 अगस्त 2026 तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 9 मामले दर्ज किए गए।

इस दौरान 83.30 ग्राम ब्राउन शुगर और 2.246 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया तथा नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

ऑपरेशन जीवन: पाकुड़ में 2.865 किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

पाकुड़। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पाकुड़ पुलिस ने “Operation JIVAN” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकुड़िया और महेशपुर थाना क्षेत्र में

महेशपुर में राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने विधायक को दी शिकायत

महेशपुर। महेशपुर अंचल के हल्का संख्या-3 में कार्यरत राजस्व कर्मचारी मिठुन कुमार के खिलाफ असकंधा, शेरपुर, नयाग्राम समेत अन्य गांवों के दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत

डीएपी-यूरिया की महंगाई पर विधायक निसात आलम ने उठाई आवाज, जांच की मांग

पाकुड़। किसानों को खाद की खरीदारी में हो रही परेशानी और डीएपी एवं यूरिया की कथित कालाबाजारी के खिलाफ पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात

महेशपुर में मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पुल निर्माण रोका, रैयती जमीन अधिग्रहण का मामला

महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के खांपुर पंचायत अंतर्गत राघोपाड़ा-टोला शेरपुर में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत निर्माणाधीन पुल का काम बुधवार को ग्रामीणों ने रोक