भागलपुर में कांग्रेस नेताओं ने प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति का किया विरोध

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस के कैंप कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर जिले के विभिन्न प्रखंडों में की गई प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति का विरोध किया। नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति का आदेश पार्टी के सक्षम प्राधिकार द्वारा जारी नहीं किया गया है।

कांग्रेस नेताओं के अनुसार, पार्टी के संविधान में इस तरह की नियुक्ति का अधिकार राष्ट्रीय अध्यक्ष को है और इसकी अधिसूचना अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव द्वारा जारी की जाती है।

नेताओं ने तथाकथित प्रखंड अध्यक्षों की सूची पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि सूची में ऐसे लोगों के नाम भी शामिल हैं, जो संगीन आपराधिक मामलों में अभियुक्त हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इससे जनता के बीच पार्टी की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

प्रेस वार्ता के दौरान नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष आरती सिंह ने प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति में महिलाओं की हिस्सेदारी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि नियुक्तियों में महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी की गई है। उनका कहना था कि पार्टी की घोषित नीति के अनुसार सांगठनिक पदों में महिलाओं की 33 प्रतिशत हिस्सेदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे इस पूरे मामले को कांग्रेस हाईकमान के समक्ष उठाएंगे और कथित नियुक्तियों को रद्द करने की मांग करेंगे।

प्रेस वार्ता को बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि डॉ. अभय आनंद, बिपिन बिहारी यादव, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष आरती सिंह, ज्योति यादव, इंटक जिलाध्यक्ष रवि कुमार, बिहपुर प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रतिनिधि इरफान आलम तथा गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रतिनिधि शंकर सिंह अशोक ने संयुक्त रूप से संबोधित किया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण