महेशपुर में खरीफ फसल बीमा को लेकर कार्यशाला, किसानों को दी गई योजना की जानकारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

महेशपुर : प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में खरीफ बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा योजना से जोड़ने पर जोर दिया गया।

कार्यशाला के दौरान किसानों को फसल बीमा योजना के उद्देश्य और इसके लाभों की जानकारी दी गई। बताया गया कि प्राकृतिक आपदाओं, चक्रवात, प्रतिकूल मौसम एवं अन्य परिस्थितियों के कारण फसल को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को बीमा सुरक्षा प्रदान करना योजना का मुख्य उद्देश्य है। फसल की कटाई के बाद होने वाली क्षति को भी योजना के दायरे में शामिल किया गया है।

फसल बीमा कराने के लिए किसानों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक, भूमि से संबंधित दस्तावेज और वंशावली की आवश्यकता होगी। योजना के तहत बीमा कराने के लिए किसानों को प्रज्ञा केंद्र (सीएससी) में जाकर एक रुपये टोकन राशि जमा करनी होगी।

कार्यशाला में किसानों से अधिक से अधिक संख्या में फसल बीमा योजना से जुड़ने की अपील की गई, ताकि प्राकृतिक आपदा या अन्य कारणों से फसल को होने वाले नुकसान की स्थिति में उन्हें बीमा सुरक्षा का लाभ मिल सके।

मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश रमन, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी डॉ. नौरिक रविदास, सहायक तकनीकी प्रबंधक अभिजीत शील, शांतनु कुमार शील, कृषक मित्र, प्रज्ञा केंद्र संचालक सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हिरणपुर में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को नशा, दहेज और बाल विवाह के खिलाफ किया जागरूक

हिरणपुर : झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार,

महेशपुर में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा लापता, पिता की शिकायत पर मामला दर्ज

महेशपुर : रदीपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर छात्रा

महेशपुर में खरीफ फसल बीमा को लेकर कार्यशाला, किसानों को दी गई योजना की जानकारी

महेशपुर : प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में खरीफ बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा

कटिहार में स्कूली बच्चों ने शहीद ध्रुव कुंडू के स्तंभ पर किया माल्यार्पण, निकाला पैदल मार्च

हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय वर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शहीद ध्रुव कुंडू के शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर उन्हें