राजद के राजभवन मार्च में नाथनगर के प्रत्याशी जेड हसन ने की शिरकत, छात्रों के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ किया हल्ला बोल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से छात्र आंदोलन के दौरान हुई गोलीबारी के विरोध में पटना के गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर से राजभवन मार्च निकाला गया। नेता प्रतिपक्ष और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आयोजित इस मार्च में बड़ी संख्या में छात्र, युवा, पार्टी के सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, पूर्व प्रत्याशी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

मार्च के जरिए छात्रों पर कथित पुलिसिया दमन, लाठीचार्ज और गोलीबारी के मामलों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया गया। राजद नेताओं ने छात्र आंदोलन के दौरान एके-47 राइफल से फायरिंग करने और करवाने वालों के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

भागलपुर जिले से नाथनगर के राजद प्रत्याशी शेख ज्याउल हसन उर्फ जेड हसन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और नेता लोकभवन मार्च में शामिल हुए। जेड हसन ने कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में यह मार्च व्यापक रूप से सफल रहा। उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं को न्याय मिलने तक राजद इसी तरह संघर्ष करता रहेगा।

मार्च में निवर्तमान जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, राजद के वरिष्ठ नेता सौरभ यादव, शिशुपाल यादव, अरविंद यादव, मयंक कुशवाहा, अंगद कुमार, भोपाली यादव, उमर ताज अंसारी, विश्वजीत कुशवाहा, सुधीर यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की पहल, पांडु जल प्रशोधन संयंत्र का गहन निरीक्षण

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) रेल यात्रियों और कर्मचारियों को सुरक्षित एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में

कटिहार डीएम के जनता दरबार में 48 मामलों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

कटिहार समाहरणालय में मंगलवार को ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने आम नागरिकों से सीधे संवाद

पाकुड़िया के सलगा गांव में फुटबॉल और पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता, ग्रामीणों में उत्साह

पाकुड़िया। सलगा गांव में आदिवासी किसान क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल एवं पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता में ग्रामीणों का खासा उत्साह देखने

पाकुड़िया में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 20 स्थानों पर होगा आयोजन

पाकुड़िया। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की