कटिहार डीएम के जनता दरबार में 48 मामलों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार समाहरणालय में मंगलवार को ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में कुल 48 फरियादियों की शिकायतों और आवेदनों पर सीधी सुनवाई हुई।

जनता दरबार में सबसे अधिक मामले राजस्व एवं भूमि सुधार, मद्यनिषेध उत्पाद एवं निबंधन, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, लोक शिकायत निवारण और विकास कार्यों से जुड़े रहे। जिलाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों की स्थलीय जांच कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। बिहार सरकार की ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ नीति के तहत जनता दरबार का आयोजन प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को किया जा रहा है। प्रशासन का उद्देश्य है कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें और जनहित से जुड़ी शिकायतों का समयबद्ध निपटारा हो।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की पहल, पांडु जल प्रशोधन संयंत्र का गहन निरीक्षण

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) रेल यात्रियों और कर्मचारियों को सुरक्षित एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में

कटिहार डीएम के जनता दरबार में 48 मामलों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

कटिहार समाहरणालय में मंगलवार को ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने आम नागरिकों से सीधे संवाद

पाकुड़िया के सलगा गांव में फुटबॉल और पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता, ग्रामीणों में उत्साह

पाकुड़िया। सलगा गांव में आदिवासी किसान क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल एवं पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता में ग्रामीणों का खासा उत्साह देखने

पाकुड़िया में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 20 स्थानों पर होगा आयोजन

पाकुड़िया। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की