नशा समाज और शरीर दोनों के लिए घातक : सचिव

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से ठाकुरगंगटी प्रखंड के भगैया पंचायत भवन में आउटरिच एंड अवेयरनेश कार्यक्रम के तहत विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को कानून से संबंधित विभिन्न जानकारियां दी गईं।

बतौर मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दीपक कुमार ने कहा कि नशा समाज के विकास में सबसे बड़ा बाधक है। खासकर महिलाएं नशापान से सबसे अधिक प्रभावित होती हैं। नशे के कारण महिलाओं को रोजाना प्रताड़ना और पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि नशा किसी भी प्रकार का हो, वह शरीर और समाज दोनों के लिए हानिकारक है।

उन्होंने कहा कि आजकल स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी ड्रग्स की चपेट में आकर अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं। नशामुक्त समाज के निर्माण को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। नशा उन्मूलन के लिए दृढ़ संकल्प और सामूहिक प्रयास की जरूरत है।

कार्यक्रम के दौरान सचिव ने बाल विवाह के खिलाफ भी लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पढ़ने की उम्र में बच्चों की शादी नहीं करनी चाहिए। कानून के अनुसार लड़कों की शादी के लिए 21 वर्ष और लड़कियों की शादी के लिए 18 वर्ष की आयु निर्धारित है। इससे कम उम्र में शादी कराना कानूनन अपराध है। बाल विवाह कराने में शामिल माता-पिता, बाराती, नाई, पंडित आदि के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

उन्होंने बताया कि बाल विवाह की स्थिति में स्थानीय थाना, बीडीओ या विद्यालय को इसकी सूचना दी जा सकती है। कार्यक्रम में अधिकार मित्र धनंजय कुमार, मुन्नी रानी, दिलीप यादव, पुष्पा कुमारी, संतोष कुमार समेत अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर दर्जनों ग्रामीण और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।गोड्डा, गोड्डा न्यूज, झारखंड न्यूज, ठाकुरगंगटी, भगैया, विधिक जागरुकता शिविर, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दीपक कुमार, नशा मुक्ति, नशा उन्मूलन, नशे के दुष्प्रभाव, ड्रग्स, नशामुक्त समाज, बाल विवाह, बाल विवाह कानून, कानूनी जागरूकता, ग्रामीण जागरूकता, महिला उत्पीड़न, छात्र-छात्राएं, झारखंड समाचार

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के सलगा गांव में फुटबॉल और पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता, ग्रामीणों में उत्साह

पाकुड़िया। सलगा गांव में आदिवासी किसान क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल एवं पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता में ग्रामीणों का खासा उत्साह देखने

पाकुड़िया में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 20 स्थानों पर होगा आयोजन

पाकुड़िया। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की

हिरणपुर में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 12 पूजा समितियों को मिले निर्देश

हिरणपुर। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर हिरणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में

पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में 20 वर्षों से हो रही मां दुर्गा की पूजा, सप्तमी को होगी प्रतिमा स्थापना

मेहरमा। प्रखंड क्षेत्र के गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर स्थित पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर