पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने प्लासबोना पंचायत का किया क्षेत्र भ्रमण, ग्रामीणों से सुनी समस्याएं

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बरहरवा: बरहरवा प्रखंड अंतर्गत प्लासबोना पंचायत में शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को पूर्व मंत्री जनाब आलमगीर आलम ने क्षेत्र भ्रमण कर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने पंचायत के विभिन्न टोले-मोहल्लों में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा क्षेत्र की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया।

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में पूर्व मंत्री ने राजा दिग्धी, पुराब टोला, बड़तल्ला तथा दुधी में ग्रामीणों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने स्थानीय समस्याओं और विकास से जुड़ी आवश्यकताओं को उनके समक्ष रखा।

आलमगीर आलम ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित स्तर पर उठाया जाएगा। उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन भी दिया।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही। पूर्व मंत्री से सीधे मिलकर अपनी समस्याएं रखने को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया।

मौके पर जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास, मुरसलीन खान, दिलदार, फिरोज अहमद, जमीरुल, हेदातुल्लाह, अलमगीर, ईशहाक, नेहाल अख्तर, रमजान अली, सारिक रब्बानी, सफीकुल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में पीसी एंड पीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों के प्रस्तावों पर चर्चा

गोड्डा। उपायुक्त सह समुचित प्राधिकारी, पीसी एंड पीएनडीटी लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में जिला सलाहकार समिति की बैठक

हनवारा में कचरे का अंबार, गंदगी और बदबू से लोग परेशान; सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

हनवारा। महागामा प्रखंड क्षेत्र के हनवारा स्थित विवाह भवन के समीप इन दिनों सड़क किनारे कचरे का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह कूड़ा जमा रहने

हनवारा में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर जोर

हनवारा। आगामी दुर्गा पूजा एवं मेला को लेकर बुधवार को हनवारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महागामा

कुरसेला में वोट चोरी और SIR के विरोध में इंडिया गठबंधन ने फूंका PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला

कुरसेला (कटिहार)। वोट चोरी, SIR और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के विरोध में बुधवार को कुरसेला में इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने