भारतीय ज्ञान प्रणाली का उद्देश्य मनुष्य का सर्वांगीण और नैतिक विकास : कुलपति डॉ. राजीव मनोहर

रांची, 22 अगस्त। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के राजनीति विज्ञान विभाग एवं IQAC के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को ‘प्रवाह—A Flow of Ideas, A Current of Conversations, A Confluence of Perspectives’ व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत “Indian Knowledge System: Creative Dialogue on Intellectual Traditions in the 21st Century” विषय पर प्रथम विशेष व्याख्यान का आयोजन … Read more

पाकुड़ वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, स्वास्थ्य जांच के साथ मिला ‘अकेले नहीं हैं आप’ का संदेश

पाकुड़: झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर सोनाजोड़ी स्थित वृद्धाश्रम में विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर ‘अकेले नहीं हैं आप’ शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धाश्रम में … Read more

22-23 अगस्त को विशेष शिविर, 24 से SIR-2026 मैपिंग-मैचिंग मामलों की सुनवाई

पाकुड़: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसआईआर 2026 के तहत अब तक हुए कार्यों, 22 एवं 23 अगस्त को आयोजित होने वाले विशेष … Read more

‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा पाकुड़िया, 250 शिवभक्त वार्षिक कांवड़ यात्रा पर रवाना

पाकुड़िया: प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री शिव हरि धाम मंदिर में जलाभिषेक के लिए शुक्रवार, 21 अगस्त को वार्षिक कांवड़ यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। यात्रा को लेकर क्षेत्र के शिवभक्तों और कांवरियों में खासा उत्साह देखने को मिला। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार करीब 250 शिवभक्त और 50 सेवक दोपहर तीन बजे राम-सीता मंदिर परिसर से … Read more

हेटबंधा गांव पहुंची केंद्रीय टीम, कालाजार उन्मूलन की जमीनी प्रगति की समीक्षा

पाकुड़: राष्ट्रीय कालाजार एवं वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत एनवीडीसीपी की संयुक्त निदेशक डॉ. छवि पंत जोशी के नेतृत्व में केंद्रीय टीम ने शुक्रवार को कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम की जमीनी प्रगति एवं इसके क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। टीम ने प्रखंड के हेटबंधा गांव पहुंचकर कालाजार एवं पीकेडीएल से प्रभावित मरीजों की स्थिति, … Read more

ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस क्रिकेट चैंपियनशिप, रोमांचक मुकाबलों में नेहरू और टेरेसा हाउस की जीत

गोड्डा: ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में आयोजित इंटर हाउस क्रिकेट चैंपियनशिप में शुक्रवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। दिन के पहले 8 ओवर के मुकाबले में नेहरू हाउस ने गांधी हाउस को 4 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गांधी हाउस की टीम राशिद के 12 रनों की बदौलत 60 रनों पर सिमट … Read more

समाज कल्याण योजनाओं की डीसी ने की समीक्षा, आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन पर जोर

गोड्डा: डीआरडीए सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं की प्रगति, आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, बच्चों की उपस्थिति, पोषण सेवाओं, ईसीसीई गतिविधियों, सेविका-सहायिका के रिक्त पदों तथा विभिन्न योजनाओं के लंबित मामलों की … Read more

पीएम पोषण योजना के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर गोड्डा डीसी ने दिए सख्त निर्देश

गोड्डा: समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में पीएम पोषण योजना की स्टेयरिंग सह मॉनिटरिंग समिति की बैठक हुई। बैठक में जिले के विद्यालयों में बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, नियमितता, स्वच्छता, खाद्यान्न की उपलब्धता और योजना के अनुश्रवण की विस्तार से समीक्षा … Read more

नमस्ते योजना के तहत गोड्डा में सफाई कर्मियों और कचरा संग्रहण श्रमिकों का होगा सर्वेक्षण

गोड्डा: स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत संचालित नमस्ते (मशीनीकृत स्वच्छता तंत्र के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन ने ग्राम स्तर पर स्वच्छता एवं ठोस कचरा प्रबंधन से जुड़े श्रमिकों तथा कचरा संग्रहण करने वाले श्रमिकों का सर्वेक्षण कराने का निर्देश दिया है। उपायुक्त लोकेश मिश्रा के निर्देशानुसार … Read more

गंगा-कोसी के जलस्तर में 12 घंटे में 10 सेंटीमीटर वृद्धि, निचले इलाकों में फैला बाढ़ का पानी

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के गंगा-कोसी नदी से सटे तटवर्ती क्षेत्रों के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे फैलने लगा है। गंगा और कोसी नदी के जलस्तर में पिछले 12 घंटे के दौरान करीब 10 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही तटबंध से सटे निचले इलाकों में पानी प्रवेश करने … Read more