डीएस कॉलेज कटिहार में विद्यार्थी सहयोग शिविर, अधिकारियों ने सुनीं छात्रों की समस्याएं

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

दर्शन साह महाविद्यालय (डीएस कॉलेज), कटिहार में बिहार सरकार की पहल पर छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक एवं छात्रावास संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ का आयोजन किया गया। शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निष्पादन का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में सदर कार्यपालक दंडाधिकारी तुषार आनंद, मद्य निषेध अधीक्षक सुभाष कुमार सिंह तथा सब-इंस्पेक्टर परशुराम साह मुख्य रूप से मौजूद रहे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और संबंधित मामलों के समाधान का आश्वासन दिया।

महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. नारायण कुमार झा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राज्य सरकार के ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ और हेल्पलाइन नंबर 1100 के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को आयोजित होने वाला यह शिविर विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के साथ कॉलेज की आधारभूत संरचना और शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होगा।

छात्रावास का किया निरीक्षण

कार्यक्रम के बाद कार्यपालक दंडाधिकारी तुषार आनंद ने महाविद्यालय परिसर स्थित अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों से बातचीत कर उन्हें मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं, भोजन और अध्ययन व्यवस्था की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवश्यक सुधार के लिए संबंधित लोगों को निर्देश भी दिए।

शिक्षकों और कर्मचारियों का रहा अहम योगदान

कार्यक्रम के सफल संचालन में पर्शियन विभाग के सहायक प्राध्यापक सह संयोजक डॉ. सऊद आलम और वरिष्ठ शिक्षिका डॉ. शीला कुमारी की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रधान लिपिक डॉ. ए.ए. ओंकार ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाई।

इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। विद्यार्थियों की समस्याओं को सीधे सुनने और उनके समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर पहल करने के उद्देश्य से आयोजित यह शिविर अपने निर्धारित उद्देश्यों को पूरा करने में सफल रहा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के तेगुड़िया में घर के पास छिपे फॉरेस्ट कैट स्नेक का सुरक्षित रेस्क्यू

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के तेगुड़िया (रामघाटी) गांव में मंगलवार को एक घर के पास करीब दो दिनों से छिपे सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद

पाकुड़ काजू बागान सामूहिक दुष्कर्म मामले में 9 दोषियों को प्राकृतिक जीवन के अंत तक उम्रकैद

पाकुड़। हिरणपुर थाना क्षेत्र के सहरपुर स्थित काजू बागान में जून 2024 में 19 वर्षीय महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पाकुड़

पाकुड़ के चापाड़ांगा में किशोरियों ने पुलिस से पूछे सुरक्षा और साइबर अपराध पर सवाल

पाकुड़। ग्रामीण क्षेत्र की किशोरियों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से स्थानीय स्वयंसेवी संस्था फेस की ओर से चापाड़ांगा स्थित प्रशिक्षण केंद्र में विशेष संवाद एवं

गोड्डा में अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक गंभीर, एक घंटे तक वाहन में फंसा रहा

गोड्डा। ललमटिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-133 पर बाबूपुर के पास बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल