कुरसेला के कन्या उच्च विद्यालय में बालिकाओं की एनीमिया जांच, दवा भी वितरित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कुरसेला (कटिहार)। प्लस टू संपत राज देवी कन्या उच्च विद्यालय में मंगलवार को आरबीएसके (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) की टीम द्वारा बालिकाओं के स्वास्थ्य की जांच के लिए एनीमिया स्क्रीनिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं की एनीमिया से संबंधित स्वास्थ्य जांच की गई।

जांच के बाद जरूरत के अनुसार बालिकाओं को दवा का वितरण भी किया गया। आरबीएसके टीम के सदस्यों ने छात्राओं को एनीमिया से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्हें एनीमिया से बचाव के उपायों और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई।

टीम ने बालिकाओं को अपने खान-पान में पौष्टिक और संतुलित आहार शामिल करने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज नहीं करने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह भी दी गई।

विद्यालय में आयोजित इस स्वास्थ्य जांच अभियान से छात्राओं में स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ी। विद्यालय प्रबंधन ने आरबीएसके टीम की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम छात्राओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए काफी उपयोगी हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के तेगुड़िया में घर के पास छिपे फॉरेस्ट कैट स्नेक का सुरक्षित रेस्क्यू

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के तेगुड़िया (रामघाटी) गांव में मंगलवार को एक घर के पास करीब दो दिनों से छिपे सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद

पाकुड़ काजू बागान सामूहिक दुष्कर्म मामले में 9 दोषियों को प्राकृतिक जीवन के अंत तक उम्रकैद

पाकुड़। हिरणपुर थाना क्षेत्र के सहरपुर स्थित काजू बागान में जून 2024 में 19 वर्षीय महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पाकुड़

पाकुड़ के चापाड़ांगा में किशोरियों ने पुलिस से पूछे सुरक्षा और साइबर अपराध पर सवाल

पाकुड़। ग्रामीण क्षेत्र की किशोरियों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से स्थानीय स्वयंसेवी संस्था फेस की ओर से चापाड़ांगा स्थित प्रशिक्षण केंद्र में विशेष संवाद एवं

गोड्डा में अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक गंभीर, एक घंटे तक वाहन में फंसा रहा

गोड्डा। ललमटिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-133 पर बाबूपुर के पास बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल