महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्धता से काम करूंगी: निशा सिंह

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष निशा सिंह ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दालसानिया, मंत्री श्रेयसी सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और महिला मोर्चा की पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने निशा सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिला मोर्चा को प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी भाजपा की संगठनात्मक शक्ति का महत्वपूर्ण आधार है और महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा पार्टी के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करें।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा महिलाओं को सम्मान और नेतृत्व का अवसर दिया है। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं की मेहनत से संगठन को बूथ, मंडल और जिला स्तर तक और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने निशा सिंह के नेतृत्व में महिला मोर्चा के नए उत्साह और ऊर्जा के साथ काम करने का विश्वास जताया।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष निशा सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही महिला मोर्चा को बूथ स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि महिला कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और क्षमता का उपयोग संगठन को और मजबूत बनाने में किया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा की निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज जायसवाल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन दिव्या गुंजन ने किया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद एवं महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. धर्मशिला गुप्ता, प्रदेश महामंत्री प्रीति शेखर, विधान पार्षद शिला प्रजापति, निवेदिता सिंह, महिला आयोग सदस्य एवं महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश प्रभारी सजल झा, पिंकी कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष अनामिका पासवान, शोभा सिंह, शिला सिंह कुशवाहा, सुषमा साहू, महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हेमलता वर्मा, लाजवंती झा, प्रदेश मंत्री डॉ. रागिनी रानी, अंजनी निषाद, सीमा झा, पूर्व प्रदेश मंत्री पूनम शर्मा सहित कुमकुम देवी, शशि बलदीयार और चेतना सिंह उपस्थित रहीं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

पाकुड़िया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में जश्न और उल्लास का माहौल रहा। प्रखंड

पाकुड़िया CHC में एएनसी शिविर, 18 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच

पाकुड़िया। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाकुड़िया में बुधवार को नियमित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत एएनसी (गर्भवती महिलाओं की प्रसव

पाकुड़ में 14 से 17 सितंबर तक सजेगा 28वां गणपति महोत्सव, होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

पाकुड़। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता बाबा गणपति महोत्सव के 28वें वर्ष को भव्य, श्रद्धापूर्ण और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर

प्राणपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में शुद्ध पेयजल व हैंडवॉश की सुविधा

प्राणपुर। प्रखंड अंतर्गत गौरीपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में विषयवार शिक्षकों की कमी के बावजूद विद्यालय में पठन-पाठन नियमित रूप से संचालित